उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दोहरी जिम्मेदारी उठाते हुए महिला कांस्टेबल का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने बेटे को सीने से लगाए ड्यूटी करती नजर आ रही है।


बेटे को सीने से लगाए ड्यूटी करती कांस्टेबल- India TV Hindi

बेटे को सीने से लगाए ड्यूटी करती कांस्टेबल

उत्तर प्रदेश पुलिस के जज्बे को सलाम करने वाला एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो मुरादाबाद के एक परीक्षा केंद्र पर आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान का है। यहां पर एक महिला सिपाही अपने दो साल के बेटे को गोद में लिए ड्यूटी करती और मां का फर्ज निभाते नजर आई। ये नजारा उनके लिए भी खास था, जो पुलिस परीक्षा देने आए थे।

 

इंटर कॉलेज में लगी थी ड्यूटी

बच्चे को गोद में लिए पुलिस ड्यूटी कर रही कांस्टेबल गीता मुरादाबाद की कोतवाली में तैनात है। पुलिस परीक्षा में गीता की ड्यूटी परीक्षा केंद्र एस एस इंटर कॉलेज पर लगी थी। गीता का पति भी पुलिस की नौकरी में है और दोनों की ही ड्यूटी एक साथ लगी। 

पति-पत्नी की एक साथ ड्यूटी लगी

पत्नी-पत्नी दोनों की ड्यूटी एक साथ लगी। ऐसे में बच्चे को किसके पास छोड़ा जाए, तो गीता अपने दो साल के बेटे को ड्यूटी पर ही साथ ले आई और पूरी ड्यूटी बेटे को गोद में लेकर ही की। एक तरफ ड्यूटी दूसरी तरफ मां के फर्ज, गले से लगाए बेटे को देख सभी ने गीता की सराहना की। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।