रश्मिका मंदाना को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि एक्ट्रेस मौत के मुंह से बाहर आई हैं। दरअसल एक्ट्रेस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इस बात की जानकारी खुद रश्मिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ एक्ट्रेस की फ्लाइट में।


रश्मिका मंदाना फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन पोस्ट शेयर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। इतना ही नहीं वो अपने पोस्ट के जरिए अपनी दिनचर्या से जुड़ी कहानियां और तस्वीरें भी शेयर करती हैं। लेकिन अब हाल ही में एक्ट्रेस ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसे देख उनके फैंस शॉक्ड हो गए हैं। रश्मिका ने अपने हालिया पोस्ट में बताया है कि उनके साथ ऐसी घटना घटी, जिसमें वह मौत के मुंह से बाल-बाल बची हैं। जानिए आखिर एक्ट्रेस के साथ ऐसा क्या हादसा हुआ।

मौत के मुंह से बाहर आईं रश्मिका

दरअसल, एक्ट्रेस हाल ही में फ्लाइट से कही जा रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस जिस फ्लाइट से सफर कर रही थी, उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह फ्लाइट में अपनी सीट पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इसे तस्वीर को शेयर करते हुए रश्मिका ने लिखा कि ' सिर्फ एक सूचना है कि इस तरह हम मौत से बचे हैं।' वहीं इस तस्वीर में रश्मिका के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा दास भी नजर आ रही हैं। जैसे ही रश्मिका का ये पोस्ट सामने आया तो वायरल हो गया। फैंस को एक्ट्रेस की चिंता होने लगी, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है और रश्मिका एकदम ठीक हैं।

Rashmika Mandannaमौत के मुंह से बाल-बाल बची रश्मिका मंदाना

फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि जिस फ्लाइट से रश्मिका ट्रैवल कर रही थी उसे कुछ तकनीकी खराबी के चलते 30 मिनट बाद ही इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। ये फ्लाइट मुंबई से हैदराबाद जा रही थी। लेकिन इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी और फ्लाइट वापस मुंबई आ गई। हालांकि गमीनत ये रही कि इस घटना में किसी को भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है और सभी सेफ हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।