भाजपा ने 6 मिनट का थीम सॉन्ग का वीडियो जारी किया है। इस गीत को पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। देखें वीडियो-


लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एकदम से चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी का थीम सॉन्ग रविवार (18 फरवरी, 2024) को जारी कर दिया गया है। इस 6 मिनट के वीडियो में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया है। बीजेपी के थीम सॉन्ग को पार्टी के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल से शेयर किया गया है। इस थीम सॉन्ग का टाइटल 'एक बार फिर मोदी सरकार' है। इस  6 मिनट के वीडियो में अधिकतर समय पीएम मोदी के चेहरे पर ही फोकस किया गया है।

भाजपा के इस थीम सॉन्ग से बड़ा संदेश दिया गया है और इसका मतलब साफ है कि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव भी पीएम नरेंद्र मोदी के ही नाम और चेहरे पर लड़ने जा रही है। हालांकि वीडियो में बीच-बीच में पीएम मोदी के कार्यकाल में देश के नाम दर्ज हुईं बड़ी उपलब्धियों की कई झलकियां भी दिखाई गई हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल को इस वीडियो में बेहतर तरीके से दिखाया गया है। गाना भी सुमधुर है। 

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जनवरी में भी अपना एक थीम सॉन्ग लॉन्च किया था, जो 25 जनवरी 2024 को लॉन्च किया गया था। इस थीम सॉन्ग के बोल थे "सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।" भाजपा की इस थीम सॉन्ग में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र किया गया था और अब मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने वाला ये नया थीम सॉन्ग लांच किया गया है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।