डेविड ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि उसने इगुआना को पकड़ रखा है। वह इगुआना के काटने को लेकर कुछ जानकारी दे रहा है। इसी दौरान इगुआना झपटकर उसके हाथों को जकड़ लेता है।


Iguana Viral Video: कई लोगों को जानवरों से बेहद लगाव होता है। इनमें कुत्ते, बिल्ली, गाय और खरगोश जैसे जानवर इंसानों के साथ घुल मिल जाते हैं, लेकिन कई जानवर इंसानों का साथ पसंद नहीं करते हैं। कई बार ऐसे जानवरों से दोस्ती करना भारी पड़ जाता है। अब एक ऐसा ही कुछ एक 'एनिमल लवर ब्लॉगर' के साथ हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म  इंस्टाग्राम पर डेविड ऑरिन नाम के युवक ने अपने अकाउंट @adventorin पर अक्सर जानवरों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करता है। उसे जानवरों से काफी लगाव है। वह उनके बारे में कई जानकारियां देता है। बीते दिनों उसने इगुआना के बारे में कुछ ऐसा ही किया।

डेविड ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि उसने इगुआना को पकड़ रखा है। वह इगुआना के काटने को लेकर कुछ जानकारी दे रहा है। इसी दौरान इगुआना झपटकर उसके हाथों को जकड़ लेता है। इगुआना के दांतों के गहरे निशान डेविड के हाथों पर देखे जा सकते हैं। यह वीडियो बहुत डराने वाला है। 

Iguana Viral Video

https://www.instagram.com/reel/C5WVYixrG8m/?utm_source=ig_web_copy_link

डेविड ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, हाहाहा.. मेरे जीवन में काटे गए ज्यादातर बाइट से यह अधिक चोट पहुंचाने वाला है। यह याद रखना बहुत जरूरी है कि इस जानवर ने सिर्फ भड़काने की वजह से काटा है। इगुआना आपको नहीं काटेंगे।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अभी तक 48 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। कई लोगों का कहना है कि ऐसा करना बेवकूफी भरा है। खुद की जान को ऐसे खतरे में नहीं डालना चाहिए। कई यूजर्स का कहना है कि ऐसा करना गलत है। इंफेक्शन का रिस्क बहुत ज्यादा रहता है। 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।