Sapna Chowdhary At Cannes 2023 बिग बॉस फेम हरियाणवी डांसर सपना चौधरी कान फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कारपेट पर चलीं। सपना एयर फ्रांस के सहयोग से फेस्टिवल में पहुंची और अपने कॉन्फिडेंस से सबका दिल जीत लिया।
डांसिंग सेंसेशन और बिग बॉस-फेम सपना चौधरी ने कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट पर शानदार शुरुआत की। सपना, जो प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में जगह बनाने वाली भारत की चंद क्षेत्रीय लोक कलाकार में शामिल हो गईं है। सपना वहां एयर फ्रांस के सहयोग से आई हैं।
सपना, रेड कार्पेट पर चमकदार, हाई-नेक, फुल-स्लीव्स आइवरी गाउन में कहर ढाह रही थीं। सिंगर-डांसर ने रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज दिए और यहां तक कि शटरबग्स और प्रशंसकों के लिए भी काफी कॉन्फिडेंस से वेव किया। उन्होंने मीडिया के सामने नमस्ते कहकर उनका अभिवादन किया।
रेड कारपेट पर दिया पोज
सपना ने पहली बार कान के रेड कारपेट पर चलने के बारे में बात की, इंडिया टुडे के अनुसार सपना ने कहा, "कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करना एक अविश्वसनीय अनुभव था। रेड कार्पेट पर चलना सपने के सच होने जैसा था। माहौल पूरी तरह से इलेक्ट्रिकफाई था और मैं दुनिया भर के कई अन्य प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ वहां आकर रोमांचित थी।
बेहद खुश हैं सपना चौधरी
सपना चौधरीने बताया कि उन्हें ना तो अंग्रेजी आती है और ना ही फ्रेंच बावजूद इसके वो कान तक पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि "कान केवल एक फेस्टिवल नहीं है, बल्कि किसी भी अभिनेत्री के लिए जीवन भर का सपना है, और मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि आज मैं अंग्रेजी या किसी भी अंतरराष्ट्रीय भाषाओं को न जानने के बाद भी यहां तक पहुंच गई।"
लाइव शो से हुईं थीं पॉपुलर
32 साल की सपना ने सबसे पहले राज्य में और उसके आसपास हरियाणवी लोक गीतों के लिए अपने स्टेज परफॉर्मेंस के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाई। यूट्यूब पर सपना के वीडियो को लाखों करोड़ों व्यूज मिलते हैं। 2016-17 में पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के 10वें सीजन में दिखाई देने पर एक्ट्रेस-सिंगर को
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Shah Rukh Khan Sameer Wankhede Chats समीर वानखेड़े ने सीबीआई के आरोपों का खंडन किया है और उन्होंने मुंबई हाई कोर्ट में सीबीआई द्वारा दायर एफआईआर को रद्द करने की अपील की है। अब शाह रुख खान और उनके बीच हुई चैट लीक हो गई है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 27 मई को अहमदाबाद में एक स्पेशल आम बैठक (SGM) बुलाई है। ऐसी संभावना है कि बैठक के बाद वनडे विश्वकप को लेकर एक खास घोषणा हो सकती है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है विश्वकप का पूरा शेड्यूल जारी हो सकता है।
आरबीआई ने आज वित्त वर्ष 23 के लिए केंद्र सरकार को 87 हजार के ज्यादा का लाभांश दिया है जो पिछले लाभांश की तुलना में तीन गुना ज्यादा है। इसके अलावा आरबीआई के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 23 के आरबीआई के कामों पर भी चर्चा की।
रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के संस्थापक एवं पर्यावरणविद् पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी एवं माननीय प्रधानमंत्री श्र
कानपुर देहात। जनपद के थाना मूसानगर क्षेत्र के ग्राम सरौटा में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव
Leave a Comment: