Shah Rukh Khan Sameer Wankhede Chats समीर वानखेड़े ने सीबीआई के आरोपों का खंडन किया है और उन्होंने मुंबई हाई कोर्ट में सीबीआई द्वारा दायर एफआईआर को रद्द करने की अपील की है। अब शाह रुख खान और उनके बीच हुई चैट लीक हो गई है।
Shah Rukh Khan Sameer Wankhede Chats फिल्म अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान का ड्रग्स मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल समीर वानखेड़ेकी भूतपूर्व एनसीबी की टीम के खिलाफ ₹25 करोड़ की उगाही करने का आरोप लगाकर सीबीआई ने केस दर्ज किया है। इस मामले में समीर वानखेड़े ने मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर न सिर्फ केस रद्द करने की मांग की है बल्कि उन्होंने एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर करने की भी मांग की है।
शाह रुख खान और समीर वानखेड़े के बीच चैट पर क्या हुई थी बातचीत?
इस बीच, जब आर्यन खान जेल में था, तब शाह रुख खान और समीर वानखेड़े के बीच चैट पर बातचीत हुई थी। अब वह लीक हो गई है। इसमें शाह रुख खान को समीर वानखेड़ेसे अपने बेटे आर्यन खान को छोड़ देने की अपील करते हुए देखा जा सकता है। वह इसमें एक पिता की तौर पर बेबस नजर आ रहे हैं और समीर वानखेड़े से गुहार लगा रहे हैं कि वह उनके बेटे का ध्यान रखें और वह उन्हें भविष्य में एक अच्छा व्यक्ति बनाने का प्रयास करेंगे।
समीर वानखेड़ेशाह रुख खान के मैसेजेस का जवाब नहीं दे रहे हैं
फ्री प्रेस जनरल ने शाह रुख खान और समीर वानखेड़ेके बीच हुई चैट के स्क्रीनशॉट जारी किए हैं। इसमें शाह रुख खान समीर वानखेड़े को लगातार मैसेज भेज रहे हैं। जबकि, समीर वानखेड़ेउनके मैसेजेस का जवाब नहीं दे रहे हैं। एक जगह शाह रुख खान लिखते हैं, "समीर साहिब, क्या मैं आपसे एक मिनट बात कर सकता हूं। शाहरुख खान। मैं जानता हूं आधिकारिक तौर पर यह सही नहीं है, शायद गलत भी है लेकिन एक पिता के तौर पर मैं आपसे बात करना चाहता हूं। कृपया करें।
शाह रुख खान ने समीर वानखेड़े से आर्यन खान पर दया करने की की मांग
शाह रुख खान ने एक जगह लिखा है, "मैं आगे इस बात का ध्यान रखूंगा कि मेरा बेटा आगे चलकर जीवन में कुछ ऐसा करें, जिससे उसपर आपको और मुझे गर्व हो। यह हादसा उसके जीवन का एक टर्निंग प्वाइंट साबित होगा। यह मेरा आपसे वादा है। इस देश को ईमानदार और मेहनती युवाओं की आवश्यकता है।" शाह रुख खान ने एक जगह समीर वानखेड़े से उनके बेटे आर्यन खान पर दया करने के लिए मांग की है। इस पर समीर वानखेड़े ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, "बिल्कुल चिंता मत करिए।
समीर वानखेड़े ने शाह रुख खान को ड्रग्स मामले में क्या दिया उत्तर?
एक जगह समीर वानखेड़ेने शाह रुख खान को संबोधित करते हुए लिखा है, "शाहरुख, आपका बेटा एक अच्छा लड़का है और मुझे आशा है कि इन बुरे दिनों के बाद वह सुधर जाएगा और बुरे दिन जल्द खत्म हो जाएंगे।" गौरतलब है कि समीर वानखेड़े के खिलाफ एक एसआईटी बिठाई गई थी, जिसमें उनके खिलाफ अनियमितताएं बरतने जैसी खामियां पाई गई है। सीबीआई ने एक जगह दावा किया है कि मुंबई की एनसीबी टीम ने शाह रुख खान से 25 करोड़ रुपए उगाहना चाह रही थी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 27 मई को अहमदाबाद में एक स्पेशल आम बैठक (SGM) बुलाई है। ऐसी संभावना है कि बैठक के बाद वनडे विश्वकप को लेकर एक खास घोषणा हो सकती है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है विश्वकप का पूरा शेड्यूल जारी हो सकता है।
आरबीआई ने आज वित्त वर्ष 23 के लिए केंद्र सरकार को 87 हजार के ज्यादा का लाभांश दिया है जो पिछले लाभांश की तुलना में तीन गुना ज्यादा है। इसके अलावा आरबीआई के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 23 के आरबीआई के कामों पर भी चर्चा की।
रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के संस्थापक एवं पर्यावरणविद् पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी एवं माननीय प्रधानमंत्री श्र
कानपुर देहात। जनपद के थाना मूसानगर क्षेत्र के ग्राम सरौटा में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव
Leave a Comment: