Deepak Jalane ke Niyam: हिंदू धर्म में प्रत्येक देवी-देवता के आगे घी या तेल का दीपक जलाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार हर देवी-देवता का पूजा का विधान अलग-अलग है उसी प्रकार उनके लिए दीपक जलाने का भी अलग-अलग तरीका है। अगर आप इन तरीकों को जान लेंगे तो आपको कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
क्या हैं दीपक जलाने के नियम
शास्त्रों में वर्णित है कि भगवान के दाहिने हाथ की तरफ घी का दीपक जलाना चाहिए। वहीं भगवान के बाएं हाथ की तरफ तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। सुख-समृद्धि के लिए घी का दीपक जलाया जाता है। आप रोज हर देवी देवता की पूजा में घी का दीपक जला सकते हैं।
किस दिशा में न जलाएं दीपक
कभी भी पश्चिम दिशा में दीपक नहीं जलाना चाहिए। इससे धन का नुकसान होने लगता है और घर में गरीबी आती है। साथ ही उत्तर दिशा में भी दीपक नहीं जलाना चाहिए। हालांकि, आप दीपक की लौ उत्तर दिशा में कर सकते हैं।
कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न
माता लक्ष्मी को प्रसन्न शाम करने के लिए मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इससे आपके घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। सूर्य देव और काल भैरव की पूजा में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
किस दीपक से शनि देव होंगे प्रसन्न
शनि देव की पूजा में तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। हालांकि आप तिल के तेल का उपयोग अन्य देवी देवताओं की पूजा में भी कर सकते हैं। वहीं संकटमोचन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चमेली के तेल वाला दीपक जलाया जाता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: