बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस अपनी और फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति निक और बेटी मालती के साथ एंजाॅय करती हुई नजर


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी और फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति नेक जोनस और बेटी मालती के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन का मजा लेती हुआ नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक के साथ रोमांटिक होती भी दिख रही हैं। वही एक तस्वीर में मालती अपनी क्यूटनेस से लोगों का ध्यान खींचती हुई नजर आ रही हैं। यहां देखें सामने आईं अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की क्रिसमस पार्टी की फोटोज।

 

 

पति संग रोमाटिंक हुईं प्रियंका 

प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें उन्होंने क्रिसमस डिनर की झलकियां दिखाई हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस की गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट कलर का खूबसूरत कोट-पैंट पहना हुआ है। वहीं, निक ब्लैक ब्लेजर में काफी डैशिंग नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा खिलखिला कर मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। निक और प्रियंका चोपड़ा का ये क्यूट मोमेंट फैंस को खूब पंसद आ रहा हैं। 

प्रियंका की बेटी की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी किसी फ्रेंड के साथ डिनर टेबल पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। एक और तस्वीर में उन्होंने डिनर टेबल पर रखी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस  के टॉय कार की झलक दिखाई है। वहीं, अगली तस्वीरों में माल्ती अपनी टॉय कार और झूले पर बैठी दिख रही हैं। सामने आईं अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि अदाकारा ने अपने खास दोस्तों के लिए घर पर ही एक पार्टी रखी थी। वहीं इन तस्वीरों में फैंस का ध्यान जिसने अपनी ओर सबसे ज्यादा खींचा तो वो थीं उनकी बेटी मालती। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी की एक-एक तस्वीर फैंस का दिल जीत ले गई। फैंस मालती की इन तस्वीरों पर काॅमेंट कर जमकर उनपर प्यार लुटा रहे हैं। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।