RBSE 8th Result 2023 राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट कल यानी 17 मई दोपहर 12 बजे घोषित किया जायेगा। जिन स्टूडेंट्स ने 8th बोर्ड परीक्षा में भाग लिया है वे शालादर्पण rajshaladarpan.nic.in पर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे


RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड से कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला के अनुसार रिजल्ट कल यानी 17 मई को दोपहर 12 बजे घोषित किया जायेगा। राजस्थान 8th बोर्ड परीक्षाओं में इस बार 13 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इन सभी को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार था जो कल 12 बजे खत्म हो जाएगा। राजस्थान 8th रिजल्ट शालादर्पण rajshaladarpan.nic.in पर पर जारी किया जाएगा जहां से आप ऑनलाइन माध्यम से अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।

RBSE 8th Result 2023: इन स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से जांच सकेंगे रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 8th रिजल्ट 2023 घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स को सबसे पहले शालादर्पण rajshaladarpan.nic.in पर पर जाना है। रिजल्ट जारी होने पर वेबसाइट के होम पेज पर उससे संबंधित लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा आपको उस लिंक पर क्लिक करना है। अब आपको रोल नंबर एवं अन्य मांगी गयी डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी। अब आपका रिजल्ट एक नयी विंडो पर ओपन हो जाएगा जहां से आप अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।

 

RBSE 8th Result 2023: एसएमएस से भी प्राप्त कर सकेंगे रिजल्ट

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षाओं में 13 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसलिए रिजल्ट जारी होने पर ज्यादा ट्रैफिक के चलते वेबसाइट स्लो हो सकती है। इस स्थिति में आप एसएमएस के जरिये भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। एसएमएस के जरिये रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको रिजल्ट(स्पेस)RAJ8 टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ समय पश्चात् आपका रिजल्ट आपके इनबॉक्स में भेज दिया जायेगा। राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन इस वर्ष 21 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक किया गया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।