शाहरुख खान और गौरी को बॉलीवुड के सबसे पावर कपल्स में से एक है। हाल में ये जोड़ी एक साथ नजर आई। दरअसल मंगलवार को गौरी खान की बुक लॉन्च हुई जिसका नाम है My Life In Design। इस दौरान शाह रुख खान भी इस इवेंट का हिस्सा रहे।


बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान को ऐसे ही इंडस्ट्री का बादशाह नहीं कहा जाता है। वो अपनी एक्टिंग से लेकर अपनी अंदाज के जरिए अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं।

फैंस हमेशा से ही शाहरुख के बारे में करीब से जानने की चाहता रखते हैं। वहीं, अगर बात शाह रुख के घर मन्नत की बात की जाए तो उनके दिल के बेहद करीब है। हाल ही में एक्टर ने एक इवेंट में बताया कि उनके घर का कौन सा कोना उनका फेवरेट है, जहां पर वो सुकून के पल बिताना पसंद करते हैं या फिर यूं कहें उन्हें उस प्लेस पर सुकून मिलता है।

मन्नत का ये कोना है शाह रुख का फेवरेट प्लेस

सोमवार को गौरी खान के बुक लॉन्च इवेंट पर उनके साथ  शाह रुख खान भी पहुंचे थे। इस मौके पर शाह रुख खान प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी कई सारी बातों का खुलासा किया। इसी दौरान उन्होंने अपने सपनों के घर मन्नत को लेकर भी बात की। शाह रुख ने बताया कि घर में वह सबसे ज्यादा समय कहां बिताना पसंद करते हैं। इस पर एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी पत्नी गौरी इसका जवाब यकीनन बाथरूम ही देंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। मुझे सबसे ज्यादा वक्त बिताना लाइब्रेरी में पसंद है।  

 

लाइब्रेरी में इन चीजों को रखने की नहीं इजाजत

शाह रुख खान ने इसी इवेंट में आगे कहा कि वह काफी दिनों से अपने इस पसंदीदा जगह पर नहीं जा सके। एक्टर ने ये भी बताया कि लाइब्रेरी में कोई गैजेट मौजूद नहीं है। यहां तक कि फोन और टीवी भी। वो खुद भी लाइब्रेरी में फोन लेकर नहीं जाते हैं। आपको बता दें कि शाह रुख खान का घर मन्नत मुंबई के महंगे और खूबसूरत बंगलों में से एक है। इस घर का इंटीरियर भी काफी आलीशान है।  

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।