30 हजार की मांग को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले है। मारपीट में एक महिला की मौत हो गई,


मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के राजापुर नंबर-1 गांव में जमीनी के मुकदमा में समझौते के लिए 30 हजार की मांग को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले है। मारपीट में एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

राजापुर नंबर-1 गांव में भारत गौतम एवं संजय गौतम दोनों पट्टीदार हैं। दोनों के बीच काफी अरसे से जमीनी विवाद में दीवानी न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। पट्टीदारों में मुकदमा उठाने को लेकर 30 हजार की मांग हुई थी। शुक्रवार की सुबह आरोप है कि भारत गौतम संजय गौतम के परिवार से 30 हजार की मांग करने लगे। जिस पर संजय गौतम ने कहा कि जब तक मुकदमा नहीं उठाओगे जमीन पर निर्माण नहीं होगा और न हीं मुकदमा उठेगा।

जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई देखते ही देखते भारत गौतम की तरफ से सुखराज, कमलेश, भारत, भीम, साहब लाल, पेशकार, मदारी, मोनू, सोनू, कमलेश, पंधू लाठी डंडा लेकर संजय गौतम पक्ष के ऊपर टूट पड़े। और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान 60 वर्षीय विधवा निर्मला देवी बकरी बांध रही थी लोगों ने पहुंचकर लाठी-डंडों से उसकी तब तक पिटाई करते रहे जब तक विधवा की मौत नहीं हो गई। उसके बाद दादी को बचाने पहुंचा 7 वर्षीय बच्चा आस्था की भी पिटाई पट्टीदारों ने कर दिया। जिससे उसका सिर फूट गया और हाथ टूट गया। उसके बाद जो मिला उसी को लाठियों से पीटा गया।

मारपीट के दौरान संजय गौतम पुत्र सभाजीत, रत्तीलाल पुत्र सभाजीत, मीरा देवी पत्नी रतनलाल, कंचन पत्नी रत्तीलाल, अनीता पत्नी मनजेय लाल, आस्था पुत्र विनोद समेत 6 लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी इलाज के लिए ले आए जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाल किशोर कुमार चौबे ने बताया कि मारपीट में शामिल लोगों के घर पुलिस दबिश दे रही है सभी घर से फरार हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।