दुश्मन को फंसाने के लिए मुरादाबाद के 2 लोगों ने रेप की झूठी पटकथा लिख डाली
दुश्मन को फंसाने के लिए मुरादाबाद के 2 लोगों ने रेप की झूठी पटकथा लिख डाली
जेल गया हत्यारा प्रेमी जोड़ा
मुरादाबाद पुलिस ने निपेंद्र हत्याकांड का खुलासा किया है। निपेंद्र की हत्या उसकी बीवी कुसुमपाल उर्फ गीता ने ही अपने अपने प्रेमी नीरज के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा किया है।
हत्या में शामिल दो अन्य लोग अभी फरार हैं। गिरफ्तारी के बाद गीता ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीकर उसे आएदिन मारता - पीटता था। इसलिए उसने प्रेमी से कहकर उसे मरवा दिया।
5 मई से लापता था निपेंद्र, अपहरण की थी रिपोर्ट
मूल रूप से बिजनौर के धामपुर में टीचर्स कालोनी निवासी निपेंद्र की शादी की मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महलकपुर निवासी कुसुमपाल उर्फ गीता पुत्री धर्मपाल सिंह से वर्ष 2010 में हुई थी। निपेंद्र की मां कुशलेश ने 10 मई को सिविल लाइंस थााना पुलिस को बताया था कि उसका बेटा 5 मई से लापता है। इसके बाद पुलिस ने कुशलेश की तहरीर पर निपेंद्र की पत्नी गीता, उसके प्रेमी नीरज और मिथुन के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था।
प्रेमी से बोली- आज मुझे बहुत मारा है, अब इसे मार डालो
SP सिटी अखिलेश भदौरिया ने प्रेस कॉंफ्रेंस करके घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में गीता ने पूरा घटनाक्रम उगल दिया है। बकौल पुलिस गीता ने बताया है कि 3 मई और 4 मई की रात को उसके पति निपेंद्र ने शराब पीकर उसे बेरहमी से पीटा था।
इससे वह इतना खफा हुई कि उसने तुरंत प्रेमी को फोन करके कहा कि वह उसके पति को जान से मार दे। गीता ने प्रेमी से कहा- "अब बहुत हो गया है। मैं रोज - रोज इसकी मार नहीं सह सकती। तुम इसे अब जान से मार दो।"

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने प्रेस कॉंफ्रेंस करके किया घटना का खुलासा।
गर्जिया देवी के पास मारकर फेंका
पुलिस ने बताया कि 5 मई को जब निपेंद्र घर से निकला तो गीता ने महलकपुर में ही रहने वाले अपने प्रेमी को फोन कर दिया। गीता ने कहा कि मेरा पति निपेंद्र अभी घर से निकला है उसे शराब पिलाने के बहाने ले जाओ और मार दो। इसके बाद गीता के प्रेमी नीरज ने निपेंद्र को रास्ते में अपनी स्कार्पियो में बैठा लिया। घटना में उसने अपने दो साथियों मिथुन और सौरभ को भी शामिल कर लिया।
तीनों शराब पिलाते हुए निपेंद्र को स्कार्पियो से उत्तराखंड में गर्जिया देवी मंदिर की तरफ ले गए। गाड़ी में ही गला घोंटकर तीनों ने निपेंद्र की हत्या कर दी और शव काे गर्जिया देवी रोड पर फेंककर वापस आ गए।
प्रेमी से मिलने के लिए मायके में बनाया घर
गीता का शादी के पहले से ही अपने मायके महलकपुर में रहने वाले नीरज पुत्र गंगाराम से प्रेम प्रसंग था। दोनों साथ पढ़ते थे, तभी से दोनों में गहरी दोस्ती थी। गीता ने पुलिस को बताया कि जब उसकी शादी धामपुर में हो गई तब भी उसका प्रेमी नीरज उससे मिलने धामपुर जाता था। गीता भी अक्सर मायके जाने के बहाने प्रेमी से मिलने के लिए महलकपुर आती रहती थी।
प्रेमी से मिलने का पक्का इंतजाम करने की नीयत से गीता अपने पति को समझाबुझाकर कुछ समय पहले मायके में ही शिफ्ट हो गई। ताकि प्रेमी से रोज मिल सके। उसने मायके में ही पति से घर बनवा लिया और पति से यहीं खेतीबाड़ी कराने लगी। निपेंद्र को दोनों के रिश्तों को एहसास था इसलिए वह शराब पीकर पत्नी की पिटाई करता था।
पहले भी की थी पति की हत्या की कोशिश
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गीता ने पहले भी अपने पति निपेंद्र को मरवाने की कोशिश की थी। वह कई बार अपने प्रेमी नीरज से कह चुकी थी कि वह उसके पति निपेंद्र को रास्ते से हटा दे। लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं हुआ था। गीता लगातार नीरज को पति की हत्या के लिए उकसा रही थी।
4 मई को जब निपेंद्र ने गीता को पीटा तो वह प्रेमी के पीछे पड़ गई कि अब वह और पिटाई नहीं सहेगी, इसलिए उसके पति को अब मारना ही होगा। गीता के आंसू देख नीरज हत्या करने के लिए तैयार हो गया और अपहरण कर निपेंद्र को मार डाला।
जेल गया हत्यारा प्रेमी जोड़ा
पति को मरवाने वाली गीता और उसके प्रेमी नीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। हत्या में शामिल मिथुन और सौरभ को पुलिस तलाश कर रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
दुश्मन को फंसाने के लिए मुरादाबाद के 2 लोगों ने रेप की झूठी पटकथा लिख डाली
Leave a Comment: