- वृद्धजनों के सम्मान हेतु संकल्पित परवाह वेलफेयर सोसाइटी
- गोरखपुर
बुजुर्गों का सम्मान करना केवल एक नैतिक जिम्मेदारी नहीं बल्कि यह हमारी समृद्ध संस्कृति, संस्कारों और एक संवेदनशील समाज की बुनियाद है। इसी परिकल्पना को साकार करते दिख रहा है परवाह वेलफेयर सोसाइटी।
संस्था के पदाधिकारियों द्वारा गोरखपुर मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित आवास पर 81 वर्षीय श्रीमती संजाफी देवी पत्नी लालमुनि चौहान, मूल निवासी मऊ तथा डिग्री कॉलेज की 82 वर्षीय सेवानिवृत प्रवक्ता श्रीमती ऊषा किरण श्रीवास्तव को पार्क रोड स्थित उनके आवास पर फूल माला, अंगवस्त्रं तथा संस्था का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया और उनके स्वस्थ सुखद जीवन हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। संस्था का मानना है कि हमारे जीवन में बड़े-बुजुर्गों का स्थान किसी बरगद के पेड़ की छांव से कम नहीं होता। उनका अनुभव, मार्गदर्शन और स्नेह हमें सही राह दिखाने का काम करता है। मुश्किल समय में उनका आशीर्वाद हमे आगे बढ़ने की शक्ति देता है। ये बड़े बुजुर्ग ही परिवार का असली ताकत होते हैं। परवाह वेलफेयर सोसाइटी सर्व मानव कल्याण, सम्मान हेतु संकल्पित संस्था है और 80 बर्षों के ऊपर के बुजुर्गों को सम्मानित करने हेतु एक मुहिम चला रही है। आप द्वय काफी प्रसन्न रहीं और संस्था के क्रियाकलापों की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस दौरान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, राष्ट्रीय महामंत्री अश्विनी कुमार मिश्र, राष्ट्रीय विधि सलाहकार अशोक कुमार तिवारी, राष्ट्रीय संगठन सह कैंप कार्यालय प्रभारी अरविंद कुमार त्रिपाठी तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद नारायण श्रीवास्तव इत्यादि का सहभागिता रहा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: