जौनपुरl जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नवोदित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक पूरे जोशो खरोशों के साथ संपन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी एवं सदर तहसील कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से घोषणा भी की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने किया।
गुरुवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नवोदित प्रथम कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मौर्य की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉक्टर नीरज सोनी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र नाथ सिंह द्वारा जिलाध्यक्ष के मनोनयन पत्र को पढ़कर सुनाया गया इसके बाद सभी उपस्थित ग्रापए के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद जिलाध्यक्ष ने जिला की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से घोषणा किया। जिला के सभी पदाधिकारी का उपस्थित लोगों ने माला पहनाकर एवं तालियों के करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। स्वागत सम्मान के दौरान मड़ियाहूं शाहगंज, केराकत, बदलापुर एवं मछलीशहर से आए अध्यक्षों एवं महामंत्री का भी स्वागत किया गया।
वक्ताओं के क्रम में ग्रापए की जिला संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर राम श्रृंगार शुक्ला उर्फ गदेला जी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह एसोसिएशन जिले में मजबूत संगठन के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पत्रकार के अंदर अहम और वहम दोनों नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अहम स्वयं को नाश करता है और वहम समाज को दूषित करता है। उन्होंने संगठन के मजबूती के लिए बल दिया और कहा कि इस संगठन में जो पुरानी बातें हो गई है उसको वहीं छोड़कर आज से नई बातें शुरू करें कोई किसी पर कटाक्ष ना करें। आशा करता हूं कि नए जिलाध्यक्ष के अगुवाई में ग्रापए मजबूती की ओर बढ़ेगा और नित नई ऊंचाइयों को छूएगा। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी से मौजूद रहे डॉ नीरज सोनी ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की स्थापना से लेकर जौनपुर में मजबूती के विषय में लोगों को जानकारी दिया उन्होंने कहा कि यह संगठन 75 जिलों में कार्य कर रहा है वह समय दूर नहीं जब लखनऊ में संगठन का खुद की कार्यालय होगी और हमारे प्रदेश नेतृत्व पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा करने की तैयारी कर रही है थोड़ी अड़चन जरूर हो रही है वह शीघ्र दूर कर लिया जाएगा उन्होंने पत्रकारों से आवाहन किया कि अपने तहसील अध्यक्ष से मिलकर जो भी नाम पता हो शुद्ध करवा लें जिससे कि जब भी बीमा हो वह सही हो। जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण मौर्य ने आए हुए सभी तहसील अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यकारिणी की पहली बैठक है अगर इसमें किसी प्रकार की त्रुटि हुई हो तो उसे सुधारने का मौका दिया जाए।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री आशीष पांडेय ने किया।
इस मौके पर मड़ियाहू तहसील अध्यक्ष बृजराज चौरसिया, वीरेंद्र गुप्ता, रमाशंकर शुक्ल, शिवेंद्र प्रताप शुक्ला, कुंवर भानु प्रताप सिंह, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, चंदन जायसवाल, अरविंद पटेल, सोनू उपाध्याय, अनुराग सिन्हा, रमेश चंद्र यादव, श्याम शंकर पांडेय, सतीश चंद्र शुक्ला, संजय चौरसिया, राजकमल मिश्रा, जितेंद्र बहादुर दुबे, विनोद कुमार राजभर, कैलाश नाथ मोर्य, शुभम सेठ, शशीकांत मौर्य, राजेंद्र कुमार निषाद, सुभाष पाल, मंगला प्रसाद तिवारी, रामचंद्र नागर, चंद्रशेखर, अजीत सिंह, जावेद अहमद, विवेक सिंह, बृजेश मिश्रा, कैलाश नाथ, प्रदीप वर्मा, राममूरत यादव, शशांक शेखर, रामकेश, उपेंद्र श्रीवास्तव, अमरेंद्र श्रीवास्तव, समेत काफी संख्या में ग्रापए के सदस्य मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: