मतदाता जागरूकता रथ को प्रदीप यादव ने दिखाई हरी झंडी, सातों विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा अभियान।

सुरेश यादव बहराइच:- 21 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेगा समाजवादी पार्टी का रथ, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन कराने के लिए लोगों को करेगा जागरूक,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं समाजवादी अधिवक्ता सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप कुमार यादव ने गुरुवार को कैसरगंज स्थित अपने आवास से मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को जनपद बहराइच की सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया।इस अवसर पर प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना बेहद जरूरी है। जागरूकता रथ के माध्यम से सातों विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने, अपात्र नाम हटवाने तथा त्रुटिपूर्ण नामों में संशोधन कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पीडीए के 27 हजार वोट बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह प्रचार रथ अगले 21 दिनों तक जनपद की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाता जागरूकता का संदेश देगा।इस अभियान के माध्यम से मतदाताओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते दुरुस्त कराने की अपील की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।