टूटने की कगार पर पहुंचे दो परिवारों को बहराइच पुलिस ने फिर मिलाया, परिवार परामर्श केंद्र की पहल लाई रंग

सुरेश यादव बहराइच:- पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में दो परिवारों के बीच दूर हुईं गलतफहमियां, आपसी सहमति से फिर शुरू हुआ साथ रहने का सफर,पारिवारिक रिश्तों में आई दरार को भरकर बिखरते परिवारों को फिर से जोड़ने की दिशा में बहराइच पुलिस लगातार सराहनीय प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी विवाद से जूझ रहे दो परिवारों के बीच सुलह कराकर उनके रिश्तों को टूटने से बचा लिया।
पारिवारिक विवाद के निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक के समक्ष दिए गए प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करते हुए परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाकर उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। काफी समझाने-बुझाने और आपसी संवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच व्याप्त गलतफहमियां दूर हुईं और सहमति बन गई।
दोनों परिवारों ने भविष्य में आपस में विवाद न करने, एक-दूसरे का सम्मान करने तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने का संकल्प लिया। पुलिस की इस पहल से दो परिवारों में फिर से खुशियां लौटने की उम्मीद जगी है।सुलह कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव, महिला मुख्य आरक्षी संगीता यादव, महिला आरक्षी गिरजावती यादव, महिला कांस्टेबल अनन्या सिंह एवं निशी त्रिवेदी शामिल रहीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।