विसर्जन के दौरान तालाब में डूब रहे युवक की आरक्षी ने बचाई जान
पिपराइच, गोरखपुर।थाना पिपराइच क्षेत्र के ग्राम पिपरा वसंत में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूब रहे एक युवक की ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अजीत कुमार ने साहस दिखाते हुए जान बचा ली।
दिनांक 11.11.2026 को विसर्जन के दौरान आकाश पासवान पुत्र अमरजीत पासवान, निवासी रिश्तेदारी ग्राम पिपरा वसंत, लोगों के मना करने के बावजूद तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विसर्जन ड्यूटी में तैनात आरक्षी अजीत कुमार तत्काल तालाब में कूद पड़े और आकाश को सकुशल बाहर निकाल लिया। वर्तमान में आकाश खतरे से बाहर है।
आरक्षी की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अप्रिय घटना टल गई। इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों ने आरक्षी अजीत कुमार की जमकर प्रशंसा की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: