नाबालिग को भगाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हरदी पुलिस ने दबोचा।
सुरेश यादव बहराइच:- नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी को हरदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को दर्ज मुकदमे में गुड्डू तिवारी और उसके सहयोगी पर नाबालिग बालिका को,बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था। मामले में थाना हरदी पर मुकदमा अपराध संख्या 280/2026, धारा 352, 96 बीएनएस व 16/17 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।विवेचना के दौरान पुलिस ने 12 नवंबर को वांछित अभियुक्त भुवन तिवारी उर्फ भवन तिवारी पुत्र राममिलन, निवासी पारा, थाना रामपुर मथुरा, जनपद सीतापुर को भगवानपुर चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष हरदी आलोक सिंह के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, उपनिरीक्षक विजय प्रकाश, कांस्टेबल राहुल मौर्य एवं कांस्टेबल धीरज यादव शामिल रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: