पौत्री स्नेहा सागर ने भाइयों तेजस्वी और अनंत को तिलक कर की दीर्घायु की कामना
अब तक न्याय/देव ठाकुर
बिल्सी: भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पावन पर्व भाई दूज नगर पालिका परिषद बिल्सी की अध्यक्ष श्रीमती ज्ञान देवी सागर के आवास पर अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर चेयरमैन ज्ञान देवी सागर की पौत्री स्नेहा सागर ने पूरे विधि-विधान के साथ अपने दोनों भाइयों तेजस्वी सागर और अनंत सागर के माथे पर मंगल तिलक लगाया और आरती उतारकर भाई दूज की रस्म अदा की।
तिलक करने के पश्चात स्नेहा सागर ने दोनों भाइयों को मिठाई खिलाकर उनका मुँह मीठा कराया और ईश्वर से उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, भाइयों तेजस्वी सागर और अनंत सागर ने भी स्नेहपूर्वक अपनी बहन का आशीर्वाद लिया और उपहार भेंट कर जीवन भर उसकी रक्षा करने का संकल्प दोहराया। इस पारिवारिक उत्सव के दौरान पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश सागर सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे, जिससे पूरे घर में भक्तिमय और खुशनुमा माहौल बना रहा। संवाद
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: