हरदी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी का सात बंडल केबल संग दो को दबोचा।


सुरेश यादव रामगांव बहराइच:- बहराइच जिले के हरदी पुलिस को बृहस्पतिवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई। लखीमपुर जनपद के दो आरोपियों को  एल्यूमिनियम व कापर तार के सात बंडल केबल के साथ गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाही के बाद उन्हें न्यायालय भेजा गया। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के लिए कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम के गश्त के दौरान  मुखबिर से जानकारी मिली एक बाइक पर सवार दो लोग  केबल के काले सात बंडल लेकर जा रहे हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर भगवानपुर से सिकंदरपुर जाने वाले मार्ग पर दो संदिग्धों  को दबोच लिया। उनकी पहचान लखीमपुर खीरी जिले के पडुहा थाना के डंडोरी निवासी मोहम्मद हनीफ पुत्र जमालुद्दीन व थाना कोतवाली के  मेहवा निवासी  ओमप्रकाश पुत्र शिवराज के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान उनकी निशादेही पर  उनके कब्जे से एल्युमिनियम व कापर तार का सात बंडल केबल बरामद किया। थानाध्यक्ष का कहना है पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं। विधिक कार्यवाही के बाद आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में एसआई रामकृपाल,  रामबचन चौहान मुख्य आरक्षी उपेंद्र कुमार आरक्षी शनि प्रकाश, राकेश यादव, शिवेन्द्र वर्मा शामिल रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।