फ्लैग मार्च किया गया
फ्लैग मार्च किया गया
दुश्मन को फंसाने के लिए मुरादाबाद के 2 लोगों ने रेप की झूठी पटकथा लिख डाली
दुश्मन को फंसाने के लिए मुरादाबाद के 2 लोगों ने रेप की झूठी पटकथा लिख डाली। आगरा की लड़की को नौकरी का झांसा देकर उससे रेप की झूठी शिकायत करा दी। लेकिन पुलिस की छानबीन में मामला खुल गया।
मुरादाबाद पुलिस ने लड़की से रेप का झूठा आरोप लगवाने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरेापी अभी फरार है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मकान खरीदने बेचने को लेकर हुए विवाद में राजेश कुमार त्यागी ने अपने दुश्मन सोनू त्यागी को सबक सिखाने के लिए रेप की यह झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने राजेश त्यागी और उसके मददगार लवी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सद्दाम नाम का एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
रेप की FIR के लिए आगरा से बुलाई लड़की
एसपी सिटी ने बताया कि 13 मई को आगरा के सेक्टर 14 आवास विकास कालोनी सिकन्दरा निवासी लड़की सिविल लाइंस थाने पहुंची थी। उसने कहा था कि सिविल लाइंस की हिमगिरी कालोनी में वह मकान मालिक सोनू त्यागी को किराया देने गई थी।
जहां सोनू त्यागी और 2 अन्य युवकों ने उसके साथ रेप किया। पुलिस लड़की को लेकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तो लड़की घटनास्थल नहीं बता सकी। शक होने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो मामला खुल गया।
नौकरी का लालच देकर लगवाया रेप का आरोप
पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसे राजेश त्यागी, लवी और सद्दाम आगरा से बुलाकर मुरादाबाद लाए थे। लालच दिया था कि यदि सोनू त्यागी और उसके 2 लड़कों पर वो रेप का मुकदमा लिखवा देती है तो आरोपी उसे नौकरी और पैसा देंगे।
लड़की ने कहा कि इंकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इससे डरकर उसने थाने में झूठी शिकायत की थी। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज करने के बाद उसकी तहरीर पर रेप की कहानी रचने वाले राजेश त्यागी पुत्र लाल सिंह निवासी प्रथमा बैंक के पास हरथला, लवी पुत्र अनिल कुमार निवासी कांशीराम नगर और सद्दाम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
राजेश और लवी गिरफ्तार
पुलिस ने राजेश त्यागी और लवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि राजेश त्यागी सोनू से एक मकान खरीदना चाहता था। लेकिन सोनू त्यागी ने वह मकान किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। इससे राजेश त्यागी खफा था और उसे सबक सिखाना चाहता था। इसीलिए उसने आगरा की लड़की को मोहरे की तरह इस्तेमाल करके रेप की यह झूठी कहानी रची।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण में कमीशन की कार्यवाही अपने निर्धारित वक्त से शुरू हो सके इसे लेकर जिला प्रशासन ने शनिवार की सुबह से ही कड़ी व्यवस्था की है
Leave a Comment: