जेल गया हत्यारा प्रेमी जोड़ा
जेल गया हत्यारा प्रेमी जोड़ा
शिकारियों से मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की गोलियां लगने से मौके पर मौत - गुना जिले के आरोन थानाक्षेत्र के मौनवाड़ा के जंगल की घटना
अब तक की खबर
.????..रिपोर्ट????
तहसील संवाददाता शोभित हरीश दुबे
Madhya Pradesh
शिकारियों से मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की गोलियां लगने से मौके पर मौत
- गुना जिले के आरोन थानाक्षेत्र के मौनवाड़ा के जंगल की घटना
ब्लैक बग हिरण और मोर के शिकार के मूवमेंट की सूचना पर दरमियानी रात गए थे दबिश देने
गुना। आरोन थानाक्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पुलिस और शिकारियों के बीच मुठभेड़ में एक एसआइ सहित तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 12.30 बजे आरोन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शहरोक गांव की पुलिया से आगे मौनवाड़ा के जंगल में शिकारियों द्वारा ब्लैक बग हिरण और मोर का शिकार किया गया है। इस पर थाने से एसआइ राजकुमार जाटव, प्रधान आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम मीना सहित सात लोग दो चारपहिया और एक बाइक से जंगल की ओर रवाना हुए। इस दौरान पुलिस ने चार मोटरसाइकिल से आए दो-तीन शिकारियों को पकड़ लिया। लेकिन तभी पीछे से आए शिकारियों के अन्य साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें तीन पुलिसकर्मियों प्रत्येक को सात से आठ गोलियां लगने से मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य भाग निकले। मुठभेड़ में मौत होने वालों में पुलिसकर्मी राजकुमार जाटव, नीरज भार्गव और संतराम शामिल हैं, जिनका जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम जारी है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से से हिरण, मोर के शव भी बरामद किए हैं। जबकि आरोपित फरार हो गए हैं। इधर, अभी कोई पुलिस अधिकारी ज्यादा कुछ जानकारी देने से बचते नजर आ रहे हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
दुश्मन को फंसाने के लिए मुरादाबाद के 2 लोगों ने रेप की झूठी पटकथा लिख डाली
Leave a Comment: