झांसी में भांजा निकला मामा का कातिल:300 रुपए के लिए की हत्या


झांसी में भांजा निकला मामा का कातिल:300 रुपए के लिए की हत्या, फोन लगाकर कहा- इसको मार दिया, लकड़ियों का इंतजाम कर लो,झांसी के लहचूरा में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। यह हत्या मृतक के सगे भांजे ने ही की थी। वह मामा के पास रहकर मजदूरी करता था। वह मजदूरी के 500 रुपए प्रतिदिन मांग रहा था, जबकि मामा उसे मात्र 200 रुपए दे रहे थे। मात्र 300 रुपए के विवाद में भांजे ने लाठी और नाव चलाने वाले पतवार से सिर व मुंह पर वार करके मामा की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे हत्या में इस्तेमाल लाठी व पतवार बरामद हुआ है।

मामा का मोबाइल लेकर भागा था

झांसी एसएसपी शिवहरी मीना ने बताया कि कदौरा गांव निवासी भैयालाल (52) और उसका सगा भांजा गुरसराए के बंका पहाड़ी निवासी राजेंद्र ढीमर (27) लहचूरा थाना क्षेत्र के बरुआमाफ में धसान नदी किनारे मछली पकड़ने का काम करते थे। 27 अप्रैल को भांजा मछली पकड़ने के काम की मजदूरी 500 रुपए प्रतिदिन मांग रहा था, जबकि मामा सिर्फ 200 रुपए के हिसाब से रुपए दे रहे थे।

इसी से नाराज होकर आरोपी ने देर रात नदी किनारे सोते हुए मामा पर लाठी से वार कर मामा को लहूलुहान कर दिया। मरने की पुष्टि करने के लिए पुकारा तो मामा ने हां कहा। तब आरोपी नदी किनारे खड़ी नाव से पतवार लाया और उससे वार करके मामा की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी मोबाइल, 200 रुपए व मामा और उसके बेटे के फोटो लेकर फरार हो गया था।जिनके खिलाफ केस, उनका रोल नहीं मिला

एसएसपी ने कहा कि बेटे लालाराम ने बरुआमाफ निवासी चतुर्भुज, कदौरा निवासी उदय चंद्र और बंका पहाड़ी निवासी राजेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पूछताछ में इनका रोल नहीं मिला। फिर सामने आया कि दामाद से विवाद चल रहा है। दामाद का भी कोई रोल सामने नहीं हुआ। हत्या का केस उलझता जा रहा था। इसी बीच पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला।

ऐसे आरोपी तक पहुंची झांसी पुलिस

हत्या के बाद मामा भैयालाल का मोबाइल गायब था। पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि हत्या के बाद भी मामा के मोबाइल से एक कॉल हुई थी। पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंची। तब कॉल के बारे में जानकारी ली गई तो उसने कहा कि कॉल आया था, लेकिन भैयालाल नहीं बोल रहे थे। कॉल करने वाला बोल रहा था कि पिता को मार दिया है, अब तुम लकड़ियों का इंतजाम कर लो।

आवाज के बारे में पूछा तो उसने भांजे पर शक जाहिर किया। भांजे ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मामा ने उसे अपनी बेटे-बेटी के सामने डांटा था। पहले उसने मामा के बेटे को कॉल लगाया। फोन न उठाने पर डायलिंग लिस्ट में बेटी ऊषा का नंबर समझकर कॉल लगाया। लेकिन वो नंबर बेटी का न होकर किसी और का था। सामने से गाली मिलने पर आरोपी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था।

बेटी ने बताया कि भांजा रहता था साथ

हत्या के बाद परिजनों ने भांजे के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी थी कि वो भी मृतक के साथ काम करता है। भैयालाल की बेटी ऊषा से बात की तो भांजे राजेंद्र ढीमर का नाम सामने आया। भांजा मोबाइल नहीं चलाता था और हत्या के बाद से फरार था।

पानी भरकर डुबो दी थी नाव

हत्या के बाद आरोपी नाव से करीब 6 किलोमीटर दूर देवरी बांध पहुंचा। वहां आरोपी ने पानी भरकर नाव को डुबो दिया था। लाठी व पतवार झाड़ियों में छुपा दिया था। खून से सने कपड़े नदी में धुलकर फिर से पहन लिए थे। फिर पास के एक मंदिर में 3 दिन शराब पीकर बिताए। अब वह सोनकपुरा अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। पुलिस ने लहचूरा घाट से आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।