सोनम वांगचुक ने दावा किया है कि उन्हें लद्दाख में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. वांगचुक कड़ाके की सर्दी के दौरान लेह हिल काउंसिल और दूसरे चुनावों को टालने की मांग कर रहे हैं.


लद्दाख में कड़ाके की सर्दी के बीच हिल काउंसिल चुनाव कराने के फैसले को लेकर विरोध तेज हो गया है. इस बीच लेह एपेक्स बॉडी (LAB) के सदस्य और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर प्रशासन ने 60 दिनों के लिए आवाजाही पर पाबंदियां लगा दी हैं. वांगचुक ने आरोप लगाया है कि उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया है और उनके घर के चारों ओर हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात हैं.

 

दरअसल, वांगचुक बुधवार देर रात NDS मेमोरियल पार्क में विरोध स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने गए थे. लेकिन इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें प्रोटेस्ट साइट से हटा दिया था. साथ ही उन्हें अपने घर पर रहने की सलाह दी थी. वहीं, इसके बाद एक नोटिस में पाबंदियां लगाते कहा गया कि सोनम वांगचुक के प्रदर्शनों से केंद्रशासित प्रदेश में फिर से शांति भंग होने की आशंका है.

दर्जनों हथियारबंद गार्ड मेरे घर को घेरे हुए हैं- वांगचुक

सोनम वांगचुक ने ‘X’ पोस्ट में लिखा, ‘मैं हाउस अरेस्ट में हूं. दर्जनों हथियारबंद गार्ड मेरे घर को घेरे हुए हैं, जबकि सरकारी बयान में कहा गया है कि ‘मुझे घर पर रहने की सलाह दी गई है’. ये सब अजीब सवाल पूछने के लिए हैं… जैसे कि ज्यूडिशियल इन्क्वायरी कमीशन की रिपोर्ट में देरी क्यों हो रही है और सर्दियों के बीच में लोगों पर रॉकेट स्पीड से एक नकली काउंसिल चुनाव क्यों थोपा जा रहा है.’

 

उन्होंने 4 दिसंबर को लेह हिल काउंसिल चुनाव को भीषण सर्दी के चलते टालने की मांग की है, क्योंकि इस दौरान बड़ी आबादी पलायन करती है. वांगचुक और LAB ने राष्ट्रपति और PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी चुनाव टालने की अपील की. साथ ही कहा, ‘अगर ऐसा नहीं होता है तो हमें अपना दर्द दिखाने के लिए शांतिपूर्ण लेकिन तेज आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.’

आखिर सोनम वांगचुक क्यों कर रहे चुनावों का विरोध?

वांगचुक के मुताबिक, दिसंबर और जनवरी सबसे ठंडे और बर्फीले महीने होते हैं, जब कई जगहों पर टेम्परेचर -30 C से नीचे चला जाता है. लगभग आधी आबादी पढ़ाई, छुट्टियों, तीर्थयात्रा वगैरह के लिए लद्दाख से बाहर चली जाती है. इसके अलावा, मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है. उनका कहना है कि लद्दाख के हर इलाके में लोग इन चुनावों का विरोध कर रहे हैं.

लद्दाख के डीजीपी ने बताया क्यों की गई कार्रवाई?

लद्दाख पुलिस ने कहा कि वांगचुक के खिलाफ यह कार्रवाई चुनावी प्रक्रिया के बीच लेह नगरपालिका की सीमा में सार्वजनिक रैलियों, विरोध प्रदर्शनों और अन्य सभाओं को नियंत्रित करने वाले आदेशों के अनुपालन में की गई है. डीजीपी आनंद जैन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘लद्दाख के CEO और लेह DM द्वारा जारी निषेधाज्ञा के तहत सोनम वांगचुक को अपने आवास पर ही रहने की सलाह दी गई है.’

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।