हैदराबाद के रजाक मंजिल में आम लोगों के प्रवेश पर दशकों पुरानी छूट खत्म कर पाबंदियां लगाई गई हैं. ऐसे में इस फैसले का कई मुस्लिम नेता विरोध कर रहे हैं.


हैदराबाद के पब्लिक गार्डन रोड पर स्थित ‘रजाक मंजिल’ में पिछले कुछ दिनों से आम लोगों के आने-जाने पर पाबंदियां लगा दी गई हैं. पहले दशकों से यहां बिना किसी रोक-टोक के एंट्री मिलती थी, लेकिन अब ग्रिल लगा दी गई है और पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है. ऐसे में मुस्लिम नेताओं की तरफ से इसका विरोध किया जा रहा है.

 

सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद ओबैदुल्लाह ने कहा कि इन पाबंदियों की वजह से सरकारी काम से यहां आने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि सरकारी कार्यालयों में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की क्या जरूरत है?

हज हाउस के पास मौजूद हैं कई विभाग के दफ्तर

बीआरएस (BRS) अल्पसंख्यक सेल के महासचिव अब्दुल मुकीत चंदा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम नेतृत्व अब इस बात के लिए संघर्ष करने तक सीमित रह गया है कि उन्हें किसी सरकारी इमारत में बिना रोक-टोक के एंट्री मिल सके. यहां पर हज हाउस के पास तेलंगाना उर्दू अकादमी, तेलंगाना राज्य हज समिति, तेलंगाना अल्पसंख्यक वित्त निगम, तेलंगाना राज्य वक्फ बोर्ड और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कई दफ्तर मौजूद हैं. इसके बावजूद भी यहां सख्ती बरती जा रही है.

 

ग्रिल लगाने और पाबंदियां लागू करने पर सवाल उठाते हुए महासचिव अब्दुल मुकीत चंदा ने आरोप लगाया कि इन इंतजामों का मकसद लोगों को परिसर में आने से रोकना है, ताकि वे अधिकारियों से सवाल न पूछ सकें और अल्पसंख्यक कल्याण संस्थानों से जुड़े मुद्दे न उठा सकें. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की समस्याओं को सुलझाने के बजाय, सरकार जनता और प्रशासन के बीच भौतिक रुकावटें खड़ी कर रही है.

क्यों लिया गया है ये फैसला?

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एंट्री में इस तरह से बदलाव करने का फैसला कुछ अप्रिय घटनाओं के बाद लिया गया है. इन घटनाओं में इमारत के भीतर हुए विरोध-प्रदर्शन भी शामिल हैं, जिससे वहां काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा हो गई थीं.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।