इंदौर अब भी नंबर वन है…स्वच्छ सर्वे में पिछड़ने पर मेयर ने कहा-स्कोर शीट जारी होने दीजिए
इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर की साफ-सफाई पर उठे सवालों का जवाब दिया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इंदौर आज भी देश का सबसे साफ शहर है.
DRDO ब्रह्मोस से हल्की स्वदेशी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बना रहा है. इसे सुखोई 30MKI से लॉन्च किया जा सकेगा. भविष्य में तेजस लड़ाकू विमानों में भी शामिल करने की संभावना है.
भारत अपनी सैन्य ताकत को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. DRDO एक नई स्वदेशी हल्की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल विकसित कर रहा है, जिसका जल्द परीक्षण शुरू हो सकता है. खास बात यह है कि यह मिसाइल भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30MKI से दागी जा सकेगी. यह मिसाइल ब्रह्मोस से हल्की होगी. फिलहाल एयर लॉन्च वर्जन ब्रह्मोस का वजन करीब 2.5 टन है.
नई मिसाइल का वजन कम होने से सुखोई-30MKI एक बार में कई मिसाइलें लेकर उड़ान भर सकेगा. इससे वायुसेना की दुश्मन के ठिकानों पर एक साथ कई सटीक हमले करने की क्षमता बढ़ेगी. सूत्रों के मुताबिक, इस मिसाइल को DRDO की डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लेबोरेटरी यानी DRDL विकसित कर रही है. इसमें लिक्विड फ्यूल रैमजेट तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह तकनीक शुरुआती रफ्तार के लिए बूस्टर और उसके बाद सुपरसोनिक गति बनाए रखने के लिए रैमजेट इंजन पर निर्भर करती है.
इसकी तकनीक STAR (Supersonic TARget) प्रोग्राम से जुड़ी है. यह मिसाइल ब्रह्मोस और अस्त्र Mk-3 से अलग होगी. अस्त्र Mk-3 में सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि नई मिसाइल में लिक्विड फ्यूल रैमजेट तकनीक होगी. इस मिसाइल को भविष्य में तेजस लड़ाकू विमानों पर भी लगाने की संभावना जताई जा रही है. इसका कम वजन और छोटा आकार इसे तेजस Mk-1A और तेजस Mk-2 के लिए भी उपयोगी विकल्प बना सकता है.
अगर परीक्षण सफल रहते हैं, तो भारत के पास एक ऐसी स्वदेशी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल होगी, जिसे सुखोई और भविष्य में तेजस जैसे लड़ाकू विमानों से भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. इससे भारतीय वायुसेना की लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की क्षमता को नई मजबूती मिल सकती है. हालांकि, मिसाइल की रेंज, नाम, गति, वजन और परीक्षण की आधिकारिक समयसीमा को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
यह प्रोजेक्ट अब डिजाइन के चरण से आगे बढ़कर हार्डवेयर बनाने के चरण में पहुंच गया है. फिलहाल इसके स्ट्रक्चरल मॉडल तैयार किए जा रहे हैं, ताकि यह जांचा जा सके कि इन्हें एयरक्राफ्ट के पाइलन और लॉन्चर रेल के साथ सही तरीके से जोड़ा जा सकता है या नहीं. ये वास्तविक उड़ान के लिए तैयार इंजन नहीं हैं, बल्कि इनके ढांचे की नकल पर बनाए गए मॉडल हैं. इनमें एयरफ्रेम का हिस्सा, एयर इनटेक, कंट्रोल सरफेस और माउंटिंग ब्रैकेट शामिल हैं.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर की साफ-सफाई पर उठे सवालों का जवाब दिया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इंदौर आज भी देश का सबसे साफ शहर है.
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के गंजपूर्वी स्थित राज कुमार मोदनवाल के आवास पर बुधवार को अखण्ड रामायण पाठ का शुभारम्भ किया गया।
जौनपुर द्वारा शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन, विभिन्न शाखाओं एवं यूपी-112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण तथा अर्दली रूम कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Leave a Comment: