झांसी में पत्नी का गला घोंटकर थाने पहुंचा पति:पुलिसकर्मी को दी घर की चाबी, बोला- मारकर आया हूं, ताला खोलकर शव निकाल लेना


झांसी में पत्नी का गला घोंटकर थाने पहुंचा पति:पुलिसकर्मी को दी घर की चाबी, बोला- मारकर आया हूं, ताला खोलकर शव निकाल लेना,

झांसी में बुधवार की शाम एक शख्स ने पत्नी का गला रस्सी से घोंट दिया। इसके बाद उसने घर के मेन गेट पर ताला लगाया और दो बच्चों को लेकर थाने पहुंच गया। पुलिसकर्मियों को घर की चाबी दी और बोला कि पत्नी को मारकर आया हूं। यह सुनते ही पुलिसकर्मी सकते में आ गए। चाबी लेकर पुलिस घर पहुंची और परिजनों से ताला खुलवाया तो पत्नी कमरे में जमीन पर मृत पड़ी थी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अवैध संबंधों और घरेलू कलह के एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। यह पूरा मामला प्रेम नगर थाना क्षेत्र की है।

10 साल पहले की थी लव मैरिज,

प्रेम नगर थाना के पास सर सैय्यद नगर निवासी नेहा अहिरवार (28) और मध्य प्रदेश के शिवपुरी के गांव चंदवारा निवासी सूरज अहिरवार की 10 साल पहले लव मैरिज हुई थी। भाई अमित ने बताया कि शादी के बाद झगड़े होने लगे। शादी के कुछ साल बाद नेहा मायके में घर के पास अपना मकान बनाकर पति के साथ रहने लगी थी। आरोप है कि सूरज शराब पीकर मारपीट करता था और सारे पैसे खर्च कर देता था।

मायके से बुलाया, बच्चों को दुकान पर भेजा और मार डाला,

सूरज मकान बनाने के ठेके लेता था। अभी सखी के हनुमान मंदिर के पास मकान बना रहा था। एक माह से पति व पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। मारपीट कर वह नेहा काे अपने साथ साइड पर ले गया। वहां मारपीट की। इसके बाद करीब 9 दिन से नेहा अपने मायके में रह रही थी।

अमित ने बताया कि बुधवार को सूरज ने झगड़ा न करने का बहाना बनाकर बुलाया। सूरज रुपए मांग रहा था, जबकि नेहा ने रुपए देने से मना कर दिया। इसी बीच में दोनों के बीच झगड़ा हो गया। तब सूरज ने अपने दोनों बच्चों को चीज लेने के लिए दुकान पर भेज दिया। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर नेहा की हत्या कर दी। फिर घर पर ताला लगाकर बच्चों को लेकर थाने गया और पूरी आपबीती सुना डाली।

घर पर लगा रखे थे सीसीटीवी कैमरे,पुलिस घर की चाबी लेकर मौके पर पहुंची। मायके से भाई अमित को बुलवाया और ताला खोला तो कमरे में नेहा मृत पड़ी थी। नेहा के पिता रेलवे में जॉब करते हैं। भाई ने कहा कि सूरज को फांसी या उम्र कैद होनी चाहिए। आरोपी ने घर में CCTV कैमरे लगा रखे थे। सामने आ रहा है कि वह पत्नी पर शक भी करता था। एक माह पहले उसने थाने में शिकायत भी दी थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।