महिला पर गोली चलाने वाला किन्नर का दोस्त गिरफ्तार:किन्नर से मतभेद होने पर महिला को जिम्मेदार मानता था


महिला पर गोली चलाने वाला किन्नर का दोस्त गिरफ्तार:किन्नर से मतभेद होने पर महिला को जिम्मेदार मानता था, झांसी में दर्ज हैं 31 मुकदमें,झांसी में महिला पर गोली चलाने वाले किन्नर के दोस्त को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। उस पर हत्या, लूट, चोरी समेत अन्य धाराओं में 31 मुकदमें दर्ज हैं और वह जनपद का बड़ा बदमाश है। किन्नर से मतभेद होने पर वह महिला को जिम्मेदार मानता था और इसलिए उसने महिला के घर के बाहर जाकर उन पर गोली चलाई थी।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया शातिर

एसएसपी शिवहरी मीना ने बताया कि 3 मई को सदर थाना में मंजू ने मऊरानीपुर के नई बस्ती निवासी जयहिंद श्रीवास पुत्र मुरलीधर श्रीवास के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज करवाया था। मुखबिर की सूचना पर सदर पुलिस ने भगवंतपुरा बॉर्डर के पास दबिश देकर आरोपी जयहिंद श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया। जयहिंद पर हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में 29 केस मऊरानीपुर थाना और दो झांसी सदर थाने में दर्ज हैं।

किन्नर अच्छे रास्ते पर लाई थी महिला

सदर बाजार थाना क्षेत्र के धर्मशाला मोहल्ला निवासी मंजू एक धार्मिक संस्था की सदस्य हैं और बुराई के रास्ते में चल रहे किन्नरों को अच्छी शिक्षा देकर अच्छाई के रास्ते पर लाने का काम करती है। करीब 8 साल पहले उनकी पहचान चांदनी किन्नर से हो गई। चांदनी के माध्यम से उसके दोस्त जयहिंद श्रीवास से परिचय हुआ।

महिला संस्था के कार्यक्रमों के दौरान किन्नर को समझाती थी और अच्छे कार्य करने की शिक्षा देती थी। इससे प्रेरित होकर चांदनी में परिवर्तन आ गया। जिसके बाद चांदनी और जयहिंद के आपसी रिश्तों में मतभेद हो गए थे। जिसका जिम्मेदार जयहिंद महिला को मानने लगा था। एक मई की देर रात मंजू सोनकर घर के बाहर खड़ी थी। तभी जयहिंद श्रीवास ने उनके ऊपर गोली चला दी थी। वह बाल-बाल बच गई थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।