श्री कृष्ण जन्मस्थान मामले में अदालत में पेश हुई ईदगाह कमेटी, तीन को नोटिस


श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में बुधवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक के वाद पर अदालत में सुनवाई हुई। सिविल जज सीनियर डिवीजन ज्योति सिंह की अदालत में शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी पेश हुई। उसे वाद से संबंधित दस्तावेज दिए गए, जवाब दाखिल करने के लिए कमेटी ने समय मांगा। बाकी तीन प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में दिनेश कौशिक ने वाद दायर कर श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से शाही मस्जिद ईदगाह को हटाकर पूरी जमीन ठाकुर केशव देव को सौंपने की मांग की है। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में बुधवार को शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी पेश हुई। कमेटी ने वाद से संबंधित दस्तावेज मांगे, जो उसे उपलब्ध कराए गए हैं। जवाब दाखिल करने के लिए कमेटी की ओर से समय मांगा गया है। वादी के अधिवक्ता दीपक शर्मा ने बताया कि अभी तक वाद में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान, श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड हाजिर नहीं हुआ है। इस मामले में तीनों को अदालत में फिर नोटिस जारी किया है। अब अगली सुनवाई के लिए एक जुलाई की तारीख तय की गई है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।