परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलने पहुंचे ओपी राजभर-बेटे भी थे संग, सियासी अटकलों का बाजार गर्म
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलने पहुंचे ओपी राजभर-बेटे भी थे संग, सियासी अटकलों का बाजार गर्म
सीतापुर में बेसिक शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 लापरवाह शिक्षकों की सेवा की समाप्त
इनकी समाप्त हुई सेवा :
सेवा समाप्ति वाले शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय मदनापुर की संगीता सिंह, मूसेपुर की अंजू आर्य, गंगापुर द्वितीय की सीमा देवी, भवानीपुर की ऋचा त्रिपाठी, मूरतपुर के विमल सिंह, दतूनी के ज्ञानेश कुमार, सिकरी के अंकित शुक्ला, रैंघटा के सुबोध कुमार, रंगवा की हिना परवीन, पतवारा के विकास मिश्रा, मोहिद्दीनपुर के उदय शंकर यादव, बोहरा प्रथम के अरविंद कुमार, कमियापुर की शशि भार्गव, भज्जूपुर चौड़िया की नीतू सिंह, बालपुर की लीना शुक्ला, कटेसर की अंकिता शर्मा, झरिया के राम कुमार त्रिपाठी, चांदपुर के शंबुल शकील तथा जूनियर हाईस्कूल कुंवरपुर चेलेताली की शिल्पी जैन हैं।कई रिमाइंडर हो चुके थे जारी : बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि यह शिक्षक लंबे समय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे। कोई चार वर्षों से स्कूल से नदारद है तो कोई तीन वर्ष से नहीं आया है। उनको अनुपस्थिति के संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर भी दिया गया था लेकिन, उस पर भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया। स्पष्टीकरण न देने वाले ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई का चाबुक चल गया है। सेवा में हीलाहवाली और विभागीय आदेश की अनदेखी कर जवाब न देने वाले शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलने पहुंचे ओपी राजभर-बेटे भी थे संग, सियासी अटकलों का बाजार गर्म
ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत । बिजनौर से सुशील कुमार रस्तोगी की रिपोर्ट।
एक्शन में योगी : भूमि अधिग्रहण में अनियमितता के आरोप में तत्कालीन डीएम निधि केसरवानी निलंबित
Leave a Comment: