भूखे मवेशी गौशाला में तड़प तड़प कर तोड़ रहे दम_कोई नहीं ले रहा सुध
भूखे मवेशी गौशाला में तड़प तड़प कर तोड़ रहे दम_कोई नहीं ले रहा सुध
संगठनों को काम की प्रगति रिपोर्ट अपने डिजिटल पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.
New Delhi news: दिल्ली की केजरीवाल सरकार अब सूबे की सड़कों को चमकाने जा रही है. इसके लिए सरकार ने साप्ताहिक कार्य योजना तैयार की है जिसके तहत सड़कों के निर्माण कार्य और उनके रख-रखाव के लिए जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी, एनएमडीसी और एमसीडी जैसी एजेंसियां प्रत्येक शनिवार को अपने हर जोन में अपने अधीन आने वाली एक-एक सड़क को शानदार बनाएंगी. दिल्ली सरकार ने इस बाबत निर्देश जारी किए हैं.
अब साप्ताहिक आधार पर ठीक होंगी दिल्ली की सड़कें
सरकार के निर्देश के मुताबिक ये एजेंसियां न केवल प्रत्येक सप्ताह सड़क पर होने वाले गड्ढों, टूटे फूटे फुटपाथों और हरित कॉरिडोर को ठीक करने का जिम्मा संभालेंगी, बल्कि सड़क के सहारे आम जनता के इस्तेमाल के लिए बने टॉयलेट, स्ट्रीट फर्मीचर और एटीएम के रखरखाव और उनकी मेंटेनेंस की जिम्मेदारी उठाएंगी. सड़कों पर या सड़क के किनारे फैले कचरे को भी साफ कराने की जिम्मेदारी इन्हीं की होगी. सड़कों पर किसी प्रकार की गंदगी मिलने पर संबंधित एजेंसी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. यदि एजेंसियां चाहें तो बाजार कल्याण संघ और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को इस काम में जनता के सहयोग के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं.
सड़कों को शानदार बनाने के लिए दिल्ली सरकार का
हर शनिवार, हर एजेंसी (PWD, MCD etc) अपने हर ज़ोन में, अपने अधीन आने वाली एक-एक सड़क को शानदार बनाएगी।
पोर्टल पर अपलोड करनी होगी कार्य प्रगति रिपोर्ट
निर्देशानुसार एमसीडी, एनएमडीसी, पीडब्यूडी, डीडीए, दिल्ली कंटेनमेंट, एनएचएआई आदि संगठनों को इसके लिए आवश्यक एक्शन प्लान तैयार करना होगा. जुलाई से अगस्त 2022 तक इन संगठनों को साप्ताहित आधार पर 8 रोडों को सही करना होगा. इसमें भी ऐसी सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी जो बुरी तरह खराब हैं. सरकार के आदेशानुसार ऐक्शन प्लान की कॉपी 12 जुलाई 2022 तक सरकार को भेजनी होगी. इसके अलावा इस संगठनों को काम की प्रगति रिपोर्ट अपने डिजिटल पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
भूखे मवेशी गौशाला में तड़प तड़प कर तोड़ रहे दम_कोई नहीं ले रहा सुध
Former Japan PM Shinzo Abe Shot: वीडियो में जापाने के पूर्व पीएम शिंजो आबे कैमरे पर लोगों को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं. जबकि, ठीक उनके पीछे हमलावर खड़ा है.
प्रधान तेजपाल व सचिव तौसीफ पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप,जल जीवन मिशन में घोटाला
Leave a Comment: