प्रतापगढ़ समाचार धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ पत्रकार स्व0 श्री डॉ0 लक्ष्मी दत्त दुबे की 13वीं पुण्यतिथि
प्रतापगढ़ समाचार धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ पत्रकार स्व0 श्री डॉ0 लक्ष्मी दत्त दुबे की 13वीं पुण्यतिथि
प्रधान तेजपाल व सचिव तौसीफ पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप,जल जीवन मिशन में घोटाला
प्रधान तेजपाल व सचिव तौसीफ पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप,जल जीवन मिशन में घोटाला
मामला ग्राम पंचायत सोन पीपर विकास खंड बिजुआ जिला खीरी में
केंद्र सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट मिशन जल जीवन ब्लाक बिजुआ के कई पंचायतों में अफसरों की कमाई का जरिया बन गया। सोन पीपर में तो घोटाले का मामला सामने आते ही नल से जल की जगह पैसे बरसने की शिकायतें आईं पर सरकार ने अभी तक कोई जांच नहीं बिठाई।
उत्तर प्रदेश में केंद्र की गाइडलाइन और राज्य सरकार के आदेशों के बावजूद राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन का रजिस्ट्रार चिट्स फंड एंड सोसायटीज् के दफ्तर में पंजीकरण तक नहीं कराया गया। उसके बाद बिना एस्टीमेट के टेंडर जारी किए गए। गांव पंचायतों और जिला स्तर पर बनी समितियों की बिना सहमति के ही ठेकेदारों का चयन स्टेट लेवल से ही किया गया और अनुबंध पर त्रिपक्षीय समझौतों के लेकर अधिशाषी अभियंताओं की वित्तीय पॉवर भी आनन फानन में बढ़ाई गई यही नहीं कई इंजीनियरों की शिकायत के बाद जल निगम की दरें भी नए सिरे से तय कराई गईं। इसके पहले जो टेंडर स्वीकृत किए गए थे उनकी दरें जल निगम से 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ी हुई थीं।
पंचायत सोन पीपर में जल जीवन मिशन में कई लेवल पर भ्रष्टाचार किए गए। अभी जल जीवन मिशन का काम भले ही जमीन पर नहीं दिख रहा है पर कागजों पर बहुत तेजी से दौड़ रहा है। जितनी तेजी से मिशन के काम दौड़ रहे हैं उतनी ही तेजी से एक के बाद एक घोटाले भी उजागर होते रहे हैं। आप सुनिये दिनेश कुमार की जुबानी.....
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
प्रतापगढ़ समाचार धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ पत्रकार स्व0 श्री डॉ0 लक्ष्मी दत्त दुबे की 13वीं पुण्यतिथि
सत्संग सुनने आयी महिलाओ को अज्ञात वाहन के रौंदा तीनो की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत
इस विद्यालय में कक्षा 8तक की मान्यता बताई गई है। मगर इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा 9 10 11 वा 12तक की कक्षाओं में बच्चो का प्रवेश किया गया है।
Leave a Comment: