प्रतापगढ़ समाचार धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ पत्रकार स्व0 श्री डॉ0 लक्ष्मी दत्त दुबे की 13वीं पुण्यतिथि


प्रतापगढ़ समाचार

धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ पत्रकार स्व0 श्री डॉ0 लक्ष्मी दत्त दुबे की 13वीं पुण्यतिथि
*********

विश्वनाथगंज बाजार में स्थित शहीद भगत सिंह एजुकेशन अकैडमी के संस्थापक स्वर्गीय लक्ष्मी दत्त दुबे की 13वीं पुण्यतिथि पत्रकारों व अध्यापिकाओं ने मनाई
*********
प्रतापगढ़
उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्व0 लक्ष्मी दत्त दुबे की बेटी डॉ0 पूनम पांडे ने कहा कि मेरे पिता स्व0 लक्ष्मी दत्त दुबे जी आजीवन पत्रकारों के हित के लिए प्रयासरत रहे उनका यही सोच रहा कि कहीं से किसी भी प्रकार पत्रकारों का कोई अहित न हो खासकर ग्रामीण पत्रकारों का उन्होंने पत्रकार हितों की लड़ाई के लिए उपजा उत्तर प्रदेश पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पद पर कार्यत रहते हुए सक्रिय होकर पत्रकार हितों में कार्य करते रहें इसी बीच उन्होंने शहीद भगत सिंह एजुकेशन एकेडमी की स्थापना की।

जिसके बाद से एजुकेशन को आगे बढ़ाते हुए उनके बेटे पत्रकार धर्मेंद्र दुबे व बेटी पूनम पांडे ने मिलकर पिताजी के सपनों को साकार कर रही हैं यही उनकी असली श्रद्धांजलि है इस दौरान राजमणि पांडे,रमेश बहादुर सिंह, पूर्व बीडीसी,आशुतोष ओझा, शिवाकांत,राजू,नंदिनी तिवारी, पारुल,जया,तृप्ति,सलोनी,प्रिया, ललिता,नेहा,खुशबू,अर्पिता,मंजू आराधना,सपना,प्रगति,ज्योति आदि लोगो ने नम आंखों से सच्ची श्रद्धांजलि देकर पुष्प अर्पित की|

डा.राम कृष्ण पाण्डेय प्रतापगढ़

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।