संवाददाता मुशाहिद रजा सहसवान बदायूं


बदायूं उत्तर प्रदेश 


थाना कादरचौक में उप जिलाधिकारी सदर क्षेत्राधिकारी उझानी की अध्यक्षता में पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया


अब तक न्यूज़ टीवी चैनल

 थाना कादरचौक में उप जिलाधिकारी सदर जसवंत सिंह क्षेत्राधिकारी उझानी शक्ति सिंह खंड विकास अधिकारी कदारचौक अमरसिंह ने थाना कादरचौक में प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह के साथ सभी धर्म के लोगों के साथ मिलकर बकरीद और कावड़ यात्रा को शांतिपूर्वक मनाने के लिए पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया इसमें उप जिलाधिकारी जसवंत सिंह ने बताया 10 तारीख को बकरा ईद का त्यौहार मनाया जाएगा इस त्यौहार को सभी लोग शांति पूर्वक मिलकर बनाएं और आपस में भाईचारा बनाकर रखें नमाज अदा करने के बाद शांति पूर्वक अपने घर पर कुर्बानी करें कुर्बानी करने के बाद बचे हुए अवशेषों को गड्ढा खोदकर उनको गाड़ दें जिससे किसी भी समाज के लोगों को दिक्कत ना हो बकरा ईद के बाद कावड़ यात्रा शुरू होने वाली है उसमें भी लोगों को समझाया गया की यात्रा के समय जो लोग कांवरियों के लिए भंडारा करते हैं वह भंडारे को रोड से इतना दूर रखें जिससे कावर यात्रा के लोगों को आने जाने में कोई भी दिक्कत ना हो और आपस में भाईचारा बनाकर रखे अगर यात्रा के समय कोई भी खुराफाती जैसे लोग नजर आए तो इसकी शिकायत थाना प्रभारी कादरचौक वेदपाल सिंह से करें जिससे समय रहकर इन खुराफाती लोगों पर अंकुश लगाया जा सके और इस समय मोबाइल के जरिए अपने समाज में भ्रम फैलाया जा रहा है उन बातों पर भी बिल्कुल भी ध्यान ना दें अगर कोई लोग नेट पर भ्रम फैलाता है तो उनके बारे में थाना कदारचौक पुलिस को सूचना दें क्षेत्राधिकारी उझानी शक्ति सिंह ग्राम प्रधानों को बताया कि लोगों को जागृत रहना चाहिए और शांति व्यवस्था से अपना त्योहार बनाएं सफाई व्यवस्था पर ध्यान रखें भाईचारा बनाकर रखें
मौके पर उप जिलाधिकारी सदर जसवंत सिंह,उझानी क्षेत्राधिकारी शक्ति सिंह,खंड विकास अधिकारी कदारचौक अमर सिंह, प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह, शिव प्रताप सिंह पत्रकार,ग्राम प्रधान कादरचौक दिनेश कुमार गब्बू ग्राम लभारी प्रधान, बंटू ककोडा, मनोज चौडेरा, रामवीर,महीपाल आदि प्रधान और कस्बे के सम्मानित लोग उपस्थित रहे


संवाददाता मुशाहिद रजा सहसवान बदायूं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।