पूरे उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स कालेज के 25 शीटो में जनपद के दो छात्रों का लखनऊ में चयन
पूरे उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स कालेज के 25 शीटो में जनपद के दो छात्रों का लखनऊ में चयन
कमलेश द्वारा सुसाइड की कोशिश करने जैसी कोई बात फिलहाल सामने नहीं आई है।
इंदौर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। श्यामला हिल्स भोपाल टीआइ हाकमसिंह पंवार आत्महत्या केस की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है। जांच तीसरी पत्नी रेशमा शेख पर आकर टिक गई है। पुलिस रेशमा की संपत्ति और बैंक खातों की जांच में जुटी है।इस बीच घटना के चश्मदीद एएसआइ का भाई कमलेश आग से बुरी तरह झुलसने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए इंदौर लाया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
दरअसल, 59 वर्षीय हाकमसिंह ने 24 जून को इंदौर में पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में विविध शाखा में पदस्थ महिला एएसआइ पर फायर करने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया था। मौके पर एएसआइ का भाई कमलेश मौजूद था। उस समय पुलिस ने उसे पूछताछ कर छोड़ दिया था। पांच जुलाई को धामनोद के संजय नगर में कमलेश दाल-बाटी बनाने के दौरान गीले कंडे पर पेट्रोल डालकर जला रहा था।
तभी आग लगने से कमलेश का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां हालत में सुधार नहीं होने पर डाक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया। यहां जूनी इंदौर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। एसीपी अरविंद सिंह तोमर के मुताबिक हाकमसिंह मामले का इस घटनाक्रम से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक एक्सीडेंट है। कमलेश द्वारा सुसाइड की कोशिश करने जैसी कोई बात फिलहाल सामने नहीं आई है।
अफसरों का कहना चल रही है जांच
वहीं हाकम सिंह की मौत मामले में मोबाइल जांच में पुलिस को तीसरी पत्नी रेशमा उर्फ जागृति उर्फ जग्गू से हुई बातचीत की रिकार्डिंग पिछली दिनों मिली थी, जिसमें वह टीआइ को धमका रही थीं। वह गौतमपुरा पोस्टिंग के दौरान टीआइ से संपर्क में आई थीं। टीआइ ने उज्जैन रोड स्थित किसी मंदिर में उससे शादी की थी। इसके बाद उनका सराफा, खुड़ैल, महेश्वर तबादला हुआ और जग्गू साथ रही। मामले की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। पहले प्रेम-प्रसंग फिर कार विवाद को लेकर कयास लगाए गए थे। बाद में रेशमा द्वारा हाकम सिंह पर दबाव बनाने की बात भी सामने आई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार टीआइ के स्वजन के बयान होना शेष हैं। मामले में जांच चल रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
पूरे उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स कालेज के 25 शीटो में जनपद के दो छात्रों का लखनऊ में चयन
खीरी में पत्रकारों पर षड्यंत्र कारी तरीके से मुकदमा मामले में एडीजी प्रेम प्रकाश हुए सख्त खीरी इंस्पेक्टर को लगाई फटकार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया में रक्त शिविर का आयोजन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ सुनील कुमार मद्धेशिया के नेतृत्व में किया गया
Leave a Comment: