Former Japan PM Shinzo Abe Shot: वीडियो में जापाने के पूर्व पीएम शिंजो आबे कैमरे पर लोगों को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं. जबकि, ठीक उनके पीछे हमलावर खड़ा है.


जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के ऊपर नारा शहर में उस वक्त हमला किया गया, जब वह बीच सड़क पर भाषण दे रहे थे. इसके बाद उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. हमले के बाद हार्ट अटैक आया है. एयर लिफ्ट कराने वाले फायर ऑफिसर ने बताया कि उनकी सांसें बंद हो गई थी. जापान के प्रधानमंत्री ने खुद बताया कि इस वक्त उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

 इधर, शिंजो आबे पर हुए हमले से ठीक पहले के कुछ वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में हमलावर शिंजो आबे के ठीक पीछे मास्क लगाए हुए दिख रहा है. वीडियो में शिंजो आबे कैमरे पर लोगों को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं. जबकि, ठीक उनके पीछे हमलावर खड़ा है.

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर नारा शहर में हुए हमले से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, जिसमें हमलावर पीछे खड़ा है

इसके अलावा, तीसरा वीडियो भी सामने आया है. इसमें शिंजो आबे दिल बनाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने उस वक्त चेहरे पर मास्क लगा रखा था और हाथ से दिल बना रहे थे.

नारा शहर में जापान के पूर्व पीएम हमले से ठीक पहले दिल का वीडियो बनाते हुए

राजेश कुमार/Rajesh Kumar (@rajeshemmc) 

 

गौरतलब है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया के रूप में हुई है. बता दें कि आबे जिस समय आबे पर हमला किया गया वो रविवार को संसद के ऊपरी सदन के चुनाव से पहले प्रचार कर रहे थे. 67 वर्षीय शिंजों आबे ने पुरानी स्वास्थ्य समस्या का हवाला देते हुए 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।