साहब चंदवारा नरौली मार्ग पूरी तरह जर्जर लोगों को करना पड़ रहा कठिनाइयों का सामना


ब्रेकिंग न्यूज़
Banda

समाजसेवी पुष्पेंद्र सिंह चुनाले
उप जिलाधिकारी पैलानी तहसील बांदा को दिया ज्ञापन
बताया साहब चंदवारा नरौली मार्ग पूरी तरह जर्जर लोगों को करना पड़ रहा कठिनाइयों का सामना
यदि नहीं हुआ बारिश के पहले समस्या का समाधान ग्रामीण क्षेत्रवासी होंगे आमरण अनशन को मजबूर की संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन और शासन की होगी

आपको बता दें कि पूरा मामला
जसपुरा ब्लॉक के ग्राम कनाखेडा वाया भुईयारानी- नरौली - बड़ागांव - चंदवारा - गौरी खुर्द - जिउला डेरा - इछावर - पियासी डेरा तक लगभग 15 किलोमीटर मुख्य सड़क के जर्जर होने के संदर्भ में! व आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के संबंध में !
महोदय

आपको अवगत कराना है कि ग्राम कनाखेडा से भुईयारानी ; नरौली;वाया बड़ागांव; चंदवारा; वाया गौरी खुर्द; जीउला डेरा वाया इछावर; से पियासी डेरा तक लगभग 15 से ज्यादा मुख्य सड़क व संपर्क मार्गो की हालत बहुत ही खराब है ! सड़क में जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हैं जिससे ग्रामीण वासियों का निकलना मुश्किल हो गया है
आए दिन ग्रामीण वासी दुर्घटना का शिकार
होकर गिरते हैं व घायल होते हैं !
इस मुख्य सड़क व संपर्क मार्गो की विगत कई वर्षों से न तो मरम्मत हुई है और न ही नई सड़क बनी है !
अभी बरसात भी आने वाली है अगर इन सबको की मरम्मत सम्बन्धित विभाग द्वारा करा दिया जाए तो ग्रामीण वासियों को आवागमन करने मै आसानी हो जायेगी व दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी !
सड़क इतनी खराब है कि जगह जगह एक - एक हाथ के गड्ढे हैं जिससे कि दुर्घटना का खतरा रहता है !
ग्रामीणों ने किया उप जिलाधिकारी पैलानी से निवेदन ग्रामीण वासियों के सुरक्षित आवागमन करने जल्द से जल्द सम्बन्धित विभाग को मरम्मत कराने के लिए निर्देशित करने का कष्ट करें ताकि बरसात में ग्रामीण वासी सुरक्षित रूप से निकल सकें!
अगर एक हफ्ते के अंदर प्रशासन सड़क की मरम्मत का काम नहीं शुरू करता है तो मजबूरन ग्रामीण वासियों को पैलानी तहसील में धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी ! आज इस कार्यक्रम में पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले; प्रधान नरौली अमर यादव; ग्राम प्रधान चंदवारा अरविंद सिंह फौजी; राजकुमार; रमाकांत; राम सुफल; अवीनिश त्रिपाठी एडवोकेट;प्रदीप काछवा; नरेंद्र सिंह गौतम;पप्पू सिंह पूर्व बीडी सी; शिवदिनेश परिहार;विजय सिंह बल्लू; पप्पू सिंह दिनेश सिंह चौहान; सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे !
जिला ब्यूरो
Ramakant tiwari
Banda news Up

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।