समय 7 बजे होना था वोटिंग,नियम विरुद्ध 10 बजे से वोटिंग कार्य हुआ था शुभारंभ
समय 7 बजे होना था वोटिंग,नियम विरुद्ध 10 बजे से वोटिंग कार्य हुआ था शुभारंभ
एकांत जगह पर ले गये, जहां पर तीनों आरोपियों ने किशोरी से दुष्कर्म किया
किशोरी को घर से उठाकर किया गैंगरेप
रिपोर्टर नैतिक बाबू के साथ प्रियांशु दिवाकर की रिपोर्ट
अछल्दा,औरैया। थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को तीन लोग घर से उठाकर एक मंदिर के पास एकांत जगह पर ले गये, जहां पर तीनों आरोपियों ने किशोरी से दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर भाग गये। परिजनों को मंदिर के पास झाड़ियों में निर्वस्त्र अवस्था में किशोरी को पड़ी मिली। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ समेत अछल्दा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पीड़िता से पूछताछ कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात को बेटी, अपनी मां व भाई के साथ मकान के बरामदे में सो रही थी। तभी देर रात को गांव के गौरी, नेपाली उर्फ देवेश कुमार व कुलदीप किसी तरह बरामदे में आए और बेटी को उठाकर अपने साथ गांव में स्थित एक मंदिर के पास एकांत जगह पर ले गये।आरोप है कि तीनों आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी बेटी को निर्वस्त्र अवस्था में छोड़कर मौके से भाग गये। इधर परिजन बेटी को ढूंढ़ते हुए शनिवार की दोपहर बाद वह मंदिर के पास पहुंचे। यहां पर वह झाड़ियों में नग्न अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। यह देख परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को घटनाक्रम बताया। सूचना पर एसपी चारु निगम, एएसपी शिष्यपाल, सीओ बिधूना महेंद्र व अछल्दा थानाध्यक्ष दीपक सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता से पूछताछ कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। वहीं दोपहर में एसपी चारू निगम भी पीड़िता के गांव पहुंचीं और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गौरी, नेपाली उर्फ देवेश कुमार व कुलदीप के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
समय 7 बजे होना था वोटिंग,नियम विरुद्ध 10 बजे से वोटिंग कार्य हुआ था शुभारंभ
Shravan Maas Shiv Puja: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति और साधना का है. पूरे महीने शिव भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं.
Horoscope 3 July 2022, Aaj Ka Rashifal in Hindi: मिथुन राशि, सिंह राशि, तुला राशि और कुंभ राशि वालों के लिए 3 जुलाई 2022 का दिन महत्वपूर्ण है. जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi).
Leave a Comment: