पूरे महीने शिव भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं.
Shravan Maas Shiv Puja: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति और साधना का है. पूरे महीने शिव भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं.
समय 7 बजे होना था वोटिंग,नियम विरुद्ध 10 बजे से वोटिंग कार्य हुआ था शुभारंभ
मध्य प्रदेश जिला कटनी ब्लॉक ढीमरखेड़ा
ग्राम पंचायत अंतर्वेद के चुनाव में हुई धांधली से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुनर्मतगणना की मांग
पीठासीन अधिकारियों ने प्रत्याशी को किया गुमराह, दूसरे दिन जनपद स्तर पर मतगणना को कह कर चोरी छुपे रात्रि में करा दिया मतगणना
समय 7 बजे होना था वोटिंग,नियम विरुद्ध 10 बजे से वोटिंग कार्य हुआ था शुभारंभ
जिला कटनी - जनपद ढीमरखेड़ा क्षेत्र क्रमांक 23 प्रथम चरण में हुये ग्राम पंचायत अंतर्वेद के चुनाव में लापरवाही का नजारा सामने आया है। खास बात है कि ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिनांक 25-6-2022 के चुनाव में वोटिंग का समय शासन ने 7 बजे से 3 बजे का रखा गया था किन्तु तकरीबन 10 बजे से वोटिंग चालू की गई थी। समय न बढ़ाते हुए 3 बजे गेट में ताला लगा दिया गया था इसके बावजूद भी कुछ वोटरों को दबंग प्रत्याशी ने मिली भगत से पीछे के रास्ते से पोलिंग बूथों पर पहुंचाया गया है। इन्हीं कारणों से रात्रि 10 बजे तक मतदान चला। अधिकारियों की लापरवाही के चलते सरपंच के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी गोकर्ण मिश्रा व उसके साथियों के सामने अधिकारी दबाओं में आते नजर दिखाई दिये। जिसके चलते समय में लापरवाही बरती गई है। पीठासीन अधिकारी व थाना प्रभारी ने अन्य सरपंच प्रत्याशियों को गुमराह करते हुए बताया गया कि विवादित स्थिति बनने के कारण वोटिंग लेट चालू हुई है इसलिए मतगणना जनपद स्तर पर की जायेगी। अधिकारियों के गुमराह करने पर अन्य प्रत्याशी अपने साथियों के साथ अपने अपने घर चले गये। इसका फायदा उठाते हुए अधिकारियों की मिली भगत से सरपंच पद के प्रत्याशी गोकर्ण उर्फ पंकज मिश्रा ने रात्रि तकरीबन 4 बजे मतगणना करवाकर सरपंच पद का दावा किया गया है। ग्रामवासियों ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग की अवहेलना करते हुए प्रत्याशी गोकर्ण उर्फ पंकज मिश्रा ने पोलिंग बूथों पर नमकीन शरबत वोटरों को बंटवाकर प्रचार प्रसार भी करवाया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव में हुई घोर गड़बड़ी के कारण रिटर्निंग ऑफिसर से मांग की गई है कि अंतर्वेद की पांचों पोलिंग बूथों की पुनर्मतगणना कराईं जावे अन्यथा उग्र आंदोलन करने में विवष हो जायेंगे जिसकी जवाबदारी स्वयं जिम्मेदार अधिकारियों की होगी। रिपोर्टर सत्येंद्र बर्मन
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Shravan Maas Shiv Puja: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति और साधना का है. पूरे महीने शिव भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं.
Horoscope 3 July 2022, Aaj Ka Rashifal in Hindi: मिथुन राशि, सिंह राशि, तुला राशि और कुंभ राशि वालों के लिए 3 जुलाई 2022 का दिन महत्वपूर्ण है. जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi).
खुशियाँ कम और अरमान बहुत है, जिसे भी देखो परेशान बहुत हैं, करीब से देखा तो निकला रेत का घर, मगर दूर से इसकी शान बहुत हैं.
Leave a Comment: