Shravan Maas Shiv Puja: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति और साधना का है. पूरे महीने शिव भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं.
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का महीना (Sawan Month 2022) 14 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है, जो 12 अगस्त तक रहेगा. सावन का महीना (Sawan Month 2022) भगवान भोलेनाथ (Lord Bholenath) के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है. इस माह मे भक्त पूरी श्रद्धा और इमानदारी से भगवान भोलेनाथ (Lord Shiva) की आराधना करते हैं. उनका जलाभिषेक करते हैं. जगह-जगह पर रुद्राभिषेक किया जाता है. सावन के महीने (Shrawan Mass) में पडने वाले सोमवार को व्रत (Sawan Somwar Vrat) रखा जाता है.
कुंवारी कन्याएं सावन के महीने में सोमवार के दिन व्रत (Sawan Somwar Vrat) रखकर भगवान भोलेनाथ से अच्छे पति को प्राप्त करने की कामना करती हैं. आस्था और विश्वास के साथ भगवान भोलेनाथ को सावन के महीने में प्रसन्न रखने के लिए विशेष पूजा अर्चना की जाती है. ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने ( Shrawan Mass) में कुछ कार्य नहीं करने चाहिए.
भूलकरनकरेंयेकाम (Do not do this work in the month of Sawan)
तेल: सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को तेल नहीं लगाना चाहिए. इससे भगवान भोलेनाथ नाराज हो जाते हैं. तेल और तिल का दान करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है. सावन महीने में तेल का प्रयोग न करें.
तामसिकभोजन: सावन के महीने में मांस, मछली, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे भगवान भोलेनाथ रुष्ट हो जाते हैं और उनका प्रकोप झेलना पड़ता है. शारीरिक स्वास्थ्य और उत्तम विचार के लिए मांस मदिरा के सेवन से बचें.
निद्रा: ऐसी मान्यता है कि सावन मास में दिन में सोने से भगवान भोलेनाथ रुष्ट हो जाते हैं. इसीलिए भक्ति के इस महीने में भगवान भोलेनाथ की आराधना करें. उनकी पूजा करें. ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें लेकिन दिन के समय सोए नहीं.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Horoscope 3 July 2022, Aaj Ka Rashifal in Hindi: मिथुन राशि, सिंह राशि, तुला राशि और कुंभ राशि वालों के लिए 3 जुलाई 2022 का दिन महत्वपूर्ण है. जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi).
Leave a Comment: