सर्राफा व्यवसाई को दुकान में घुसकर पीटा, लूट की तहरीर
बाइक सवार चार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई की दुकान में घुसकर उसके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किया। सर्राफा व्यवसाई बुरी तरह घायल हुआ
पीएम मोदी की सरकार के नौ साल पूरे होने पर सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण योजना के उपलक्ष्य में बल्दीराय ब्लाक सभागार में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे
बल्दीराय/सुल्तानपुर(आरएनएस)। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सरकार कटिबद्ध है। वे पीएम मोदी की सरकार के नौ साल पूरे होने पर सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण योजना के उपलक्ष्य में बल्दीराय ब्लाक सभागार में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह ने कहा कि मोदी और योगी की सरकारों ने निरंतर विकास की ओर ध्यान दिया है। चाहें उज्ज्वला योजना हो या फिर प्रधानमंत्री सम्मान निधि, या फिर आयुष्मान कार्ड। सभी वर्ग के लोगों को लाभ दिया गया है। पिछली सरकारों में सिर्फ एक ही बिरादरी को लाभ दिया जाता था। भाजपा की सरकारें निष्पक्ष होकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 132 सब स्टेशन, फायर ब्रिगेड की स्थापना कराकर क्षेत्र के विकास में सहयोग किया है। बल्दीराय ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता शिवकुमार सिंह ने कहा कि पूर्व की सरकारों में किसानों के बारे में कोई नहीं सोचता था। भाजपा सरकार ने किसानों को किसान सम्मान निधि देने के साथ-साथ फ्री बिजली देने का भी काम किया। आज किसान से लेकर हर वर्ग खुशहाल है।इस मौके पर जिलामंत्री प्रदीप शुक्ला,खंड विकास अधिकारी सत्य नारायण सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष पीपर गांव प्रदीप कुमार पांडेय, बीडीसी मोनू खान,तनवीर आलम,रोहित चंद्रा, महेश तिवारी, चंदन गुप्ता, अरविंद कुमार सिंह, प्रधान बलराम यादव, बजरंग सिंह, इमाम अली, बीडीसी अजय मिश्रा, बीडीसी श्रीकांत शर्मा, महमूद अंसारी, देवी पांडेय, दाताराम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
बाइक सवार चार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई की दुकान में घुसकर उसके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किया। सर्राफा व्यवसाई बुरी तरह घायल हुआ
अखंडनगर में प्रभू देई मेमो. कान्वेंट स्कूल, में शिक्षा जागरूकता, मोस्ट बहुजन जोड़ो, शोषितों की समस्याओं का संज्ञान व समाधन आदि का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन हुआ।
वापस लौटते समय उनमें का एक साथी सुल्तानपुर जंक्शन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हादसे का शिकार हो गया। साथियों को इसकी कानो कान खबर तक नहीं हुई की उनके साथ मौजूद साथी का हाल क्या हुआ। ट्रेन अचानक जौनपुर में रोकी गई,
Leave a Comment: