बांदा। जिला पशु अस्पताल में बाहर से दवाएं लिखे जाने और पर्चा बनवाने के नाम पर किसी से 10, किसी से पांच तो किसी


सरकारी पशु अस्पताल में इलाज या बाहर की दवाओं का बोझ?

पर्चा बनवाने के नाम पर अलग-अलग रकम लेने का आरोप, मंडलीय अधिकारी ने जांच का दिया आश्वासन

बांदा। जिला पशु अस्पताल में बाहर से दवाएं लिखे जाने और पर्चा बनवाने के नाम पर किसी से 10, किसी से पांच तो किसी से दो रुपये लेने की शिकायत सामने आई है। पशुपालकों का आरोप है कि डॉक्टर बाहर की दवाएं लिखते हैं, जबकि डॉक्टर का कहना है कि पशुपालक स्वयं बाहर की दवाएं लिखवाने के लिए कहते हैं।

मामले में मंडलीय अधिकारी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। अब सवाल यह है कि सरकारी अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और पर्चा शुल्क की वास्तविक स्थिति क्या है? जांच में सच्चाई सामने आएगी या मामला आश्वासन तक सिमट जाएगा, यह देखना बाकी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।