*प्रेस नोट,*
*जनपद बस्ती*
*दिनांक- 09.10.2026*
*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सार्वजनकि स्थल पर नशा कर हुडदंग मचाने वाले 03 व्यक्तियों को शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत धारा 170/126/135 BNSS के अन्तर्गत किया गया गिरफ्तार-*
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 03 व्यक्तियों 1.सनी कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला बेलवाडाडी थाना कोतवाली बस्ती उम्र- 20 वर्ष 2.अरुन कुमार नाऊ पुत्र राजेश कुमार नाऊ निवासी मोहल्ला जयपुरवा थाना कोतवाली बस्ती उम्र- 19 वर्ष व 3. संतोष पुत्र गनपत सा0 कम्पनी बाग शिवमंदिर के बगल गली में थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र- 26 वर्ष को अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार कर बाद विधिक कार्यवाही माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
उ0नि0 अय्यूब खाँ मय हमराह का0 अभिषेक यादव व का0 आदित्य सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र में था कि गस्त करते हुए राजकीय इण्टर कॉलेज बस्ती के गेट नंबर 2 पर पहुँचा तो 1.सनी कुमार पुत्र राजकुमार प्रसाद उम्र 20 वर्ष निवासी मोहल्ला जयपुरवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती 2.अमन कुमार नाऊ पुत्र राजेश कुमार नाऊ उम्र करीब 19 वर्ष निवासी मोहल्ला जयपुरवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती के निवासी रोड से गुजरने वाले व्यक्तियों को गेट नंबर 2 राजकीय इण्टर कॉलेज से जोर जोर से आपस में एक दूसरे को गाली-गुप्ता दे रहे थे। उ0नि0 व हमराही का0 द्वारा समझाया-बुझाया गया तो आने जाने वाले व्यक्तिओ से अनावश्यक वाद-विवाद करते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगे, जिससे लग रहा था कि कोई अप्रिय कारित कर सकतें है । शान्ति भंग की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170 B.N.S.S. में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी समय करीब 22.55 बजे की गयी । तथा उ0नि0 रतीश चंचल पाण्डेय मय हमराह चीता 01 के कर्म0गण का0 देवेन्द्र गुप्ता , का0 आदित्य वर्मा के देखभाल क्षेत्र, जांच प्रार्थना पत्र, चेकिंग संदिग्ध में भ्रमणशील थे कि सूचना मिली की एक व्यक्ति कम्पनी बाग चौराहे पर खड़ा होकर नशे की हालत में आने जाने वाले राहगीरों से अभद्रता कर रहा है । इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराह कर्म0गण के साथ कम्पनी बाग पंहुचकर देखा की एक व्यक्ति नशे की हालत में बीच सड़क पर खड़ा होकर हल्ला मचा रहा था जिसको काफी समझाया बुझाया गया परन्तु अपनी हरकत से बाज नही आ रहा था और उत्तेजित होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा नाम पता पूछने पर अपना नाम सन्तोष पुत्र गनपत सा0- कम्पनीबाग़ शिव मंदिर गली थाना कोतवाली जनपद बस्ती बताया मौके पर तमाम व्यक्ति इकट्ठा हो गये । उपरोक्त व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर चिल्लाते हुए आमदा फौजदारी हो गया जिससे शांतिभंग होने की प्रबल सम्भावना बन गयी । शान्ति व्यवस्था दृष्टिगत रखते हुए सन्तोष उपरोक्त को समय करीब 08.30 बजे अन्तर्गत धारा 170, 135, 126 BNSS गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तारी का दिनांक व समय व स्थान*
दिनांक: 08.10.2026 समय 22.55 बजे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गेट से ।
दिनांक: 09.10.2026 समय 08.30 बजे कम्पनी बाग चौराहे के पास से ।
*गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण-*
1. सनी कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला बेलवाडाडी थाना कोतवाली बस्ती उम्र- 20 वर्ष ।
2. अरुन कुमार नाऊ पुत्र राजेश कुमार नाऊ निवासी मोहल्ला जयपुरवा थाना कोतवाली बस्ती उम्र 19 वर्ष ।
3. संतोष पुत्र गनपत सा0 कम्पनी बाग शिवमंदिर के बगल गली में थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र 26 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
2. उ0नि0 श्री रतीश चंचल पाण्डेय चौकी प्रभारी सिविल लाइन थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
3. उ0नि0 श्री अयूब खां थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
4. का0 आदित्य सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
5. का0 अभिषेक यादव थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
6. का0 देवेन्द्र गुप्ता थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
7. का0 आदित्य वर्मा थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: