वापस लौटते समय उनमें का एक साथी सुल्तानपुर जंक्शन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हादसे का शिकार हो गया। साथियों को इसकी कानो कान खबर तक नहीं हुई की उनके साथ मौजूद साथी का हाल क्या हुआ। ट्रेन अचानक जौनपुर में रोकी गई,
सुलतानपुर बिहार के औरंगाबाद से कुछ साथी उदयपुर दर्शन के लिए गए थे। वापस लौटते समय उनमें का एक साथी सुल्तानपुर जंक्शन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हादसे का शिकार हो गया। साथियों को इसकी कानो कान खबर तक नहीं हुई की उनके साथ मौजूद साथी का हाल क्या हुआ। ट्रेन अचानक जौनपुर में रोकी गई, और साथ मौजूद लोगों को सूचना हुई तो वे सभी सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए हैं।
थानाध्यक्ष जीआरपी सुल्तानपुर अविनाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ से सुल्तानपुर पहुंची। ट्रेन एक नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी हुई। एक बुजुर्ग यात्री ट्रेन के डिब्बे से उतरा और पानी भरा। प्लेटफार्म नंबर एक पर पोल संख्या 915/18। के सामने डाउनलाइन ट्रेन नंबर 19669 हमसफर पर चढ़ते समय उसका एकाएक पैर फिसल गया और वो सीधे ट्रेन के नीचे आ गया। जब तक जीआरपी के सिपाही उसे बचाते, ट्रेन काफी स्पीड से गुजर गई। बुजुर्ग यात्री का दाहिना पैर कटकर अलग हो गया। उसे ट्रैक से उठाकर जब तक प्लेटफॉर्म पर लाया जाता और इलाज के लिए भेजा जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पास मौजूद मोबाइल से कॉल किया गया तो उसके साथी ने कॉल अटेंड की जो ट्रेन पर था। ऐसे में ट्रेन का जौनपुर में स्टॉपेज नहीं था, लेकिन रेल अधिकारियों से बात कर ट्रेन को वहां रुकवाया गया। अब उसके साथी सुल्तानपुर आ रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के बरई बिगहा बैरी खिरियावा निवासी सुरेंद्र चैधरी (60) पुत्र सरजू चैधरी के रूप में हुई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: