जौनपुर, मड़ियाहूं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रविवार, 12 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का


*मड़ियाहूं पीजी कालेज में "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान संपन्न

जौनपुर, मड़ियाहूं 

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रविवार, 12 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो. आञ्जनेय पाण्डेय द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के सम्मान तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पौधारोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में प्रो. आञ्जनेय पाण्डेय ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), रोवर्स-रेंजर्स तथा खेलकूद विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर प्रो. अजय कुमार, डॉ. सुशील मिश्रा, डॉ. प्रणव वर्मा , डॉ. विवेक सिंह, डॉ सुजीत पटेल डॉ अरुण गौतम, डॉ रविंद्र तिवारी, डॉ अमिताभ कुमार एवं डॉ . विवेक कुमार मिश्र सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव जागरूक रहने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।