आगरा।


आगरा। भारत विकास परिषद की उड़ान शाखा का पंचम अधिष्ठापन एवं शपथ ग्रहण समारोह होटल क्लार्क शिराज में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाजसेवा, संस्कार और संगठनात्मक दायित्वों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.एन. मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशुतोष गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश बंसल, प्रांतीय महासचिव सीए विवेक अग्रवाल आदि रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। इसके पश्चात महिला शक्ति द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् ने समारोह को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
शाखा संरक्षक एवं वरिष्ठ सदस्य हरेन्द्र मल्होत्रा ने भारत विकास परिषद की स्थापना, उद्देश्य एवं सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। शाखा अध्यक्ष अवधेश गोयल ने स्वागत भाषण देते हुए संगठन की भावी योजनाओं से सभी को अवगत कराया।
शाखा सचिव एडवोकेट रोहन अग्रवाल ने वर्षभर की गतिविधियों एवं आय-व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि शाखा कोषाध्यक्ष अमित गर्ग ने वित्तीय लेखा-जोखा रखा। महिला सहभागिता की ओर से अनीता अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन शशि मल्होत्रा, निधि मित्तल एवं सीमा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह के दौरान शेफाली गर्ग ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। परिषद के पूर्व वरिष्ठतम सदस्य एवं संगठन के आधार स्तंभ सुभाष अग्रवाल तथा मार्गदर्शक आलोक आर्य की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
इस अवसर पर नवीन सदस्यों एवं उपाध्यक्ष प्रहलाद मित्तल, लोकेश अग्रवाल, छैलबिहारी खंडेलवाल तथा निशेष अग्रवाल को शपथ दिलाई गई। वहीं शाखा सदस्यों ने गिरीश माथुर के निर्देशन में सोशल मीडिया विषय पर व्यंग्यात्मक नाटक प्रस्तुत कर डिजिटल माध्यमों के सकारात्मक उपयोग का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद उड़ान शाखा के संस्थापक, संरक्षक एवं विभिन्न प्रांतीय पदों पर रह चुके मुकेश मित्तल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में कमल, नीलिमा गुलाटी, ललिता गोयल, अनीता खंडेलवाल, मीनू मित्तल, नीता अग्रवाल, डॉ. मनोज परिहार, डॉ. रानी परिहार सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।