वृक्ष जीवन के आधार हैं--प्रो.उदयभान


वृक्ष जीवन के आधार हैं--प्रो.उदयभान

सहजनवा, गोरखपुर  
उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद् वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, सहजनवा में रविवार 12.07.26 को सौ छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। अभियान का नेतृत्व उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज के संयुक्त शिक्षा निदेशक (प्रशासनिक) प्रोफेसर अश्विनी कुमार मिश्रा और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर प्रोफेसर उदयभान ने किया।इस अवसर पर प्रो. अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा,  वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं हैं, अपितु वे हमारे जीवन के आधार हैं। ये हमें प्राणवायु, शुद्ध वातावरण, वर्षा, औषधियाँ तथा जैव विविधता का संरक्षण प्रदान करते हैं। अतैव हम सभी को अधिक से अधिक पौधों का रोपण और उनका संरक्षण करना चाहिए।
वहीं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. उदयभान ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा,  
वृक्ष हमारे जीवन के सच्चे मित्र हैं। वे बिना किसी अपेक्षा के हमें स्वच्छ वायु, छाया, फल, जल संरक्षण तथा पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं, अतः ये जीवन के आधार स्वरूप हैं।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार पाल ने वृहद् वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता के लिए दोनों अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि महाविद्यालय परिसर को हरित एवं स्वच्छ रखने के लिए इस तरह के प्रयास निरंतर किए जाएंगे।वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ. प्रेरणा पाठक, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. दीपक सोनी, डॉ. करुणेश त्रिपाठी, ममता गौतम, डॉ. महंथ यादव, डॉ. हरेराम यादव, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. कौशल किशोर तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।