दहेज़ को लेकर विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया


दहेज़ को लेकर विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया

मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के एक गांव में मीरगंज की एक युवती को दहेज़ के लालच में हत्या पर शव फंदे पर लटकाने का मामला प्रकाश में आया हैं। विवाहिता के परिजन ज़ब गांव पहुँचे तो ससुराल पक्ष के सभी लोग शव को छोड़कर फरार हो गये। विवाहिता ने परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुये पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत उसे मायके वालों को सौप दिया।
मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव नथपुरा से जुडा हैं। यहाँ के रहने वाले श्यामबिहारी ने अपनी पुत्री विनीता की शादी तीन माह पूर्व थाना शाही के गांव नरखेड़ा की गौटिया के हरिओम पुत्र सोमपाल के साथ की थी। आरोप हैं कि हरिओम शादी में मिले दहेज़ से ख़ुश नहीं था और आये दिन विनीता के साथ मारपीट करता था। बुधवार को दोपहर के समय नथपुरा के राजा के पास फोन आया कि विनीता ने फांसी लगा ली। जब मायके वाले विनीता की ससुराल पहुँचे तो देखा कि विनीता की ससुराल के सभी लोग फरार हैं। श्याम बिहारी ने थाना शाही में दहेज़ की खातिर बेटी की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुये तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर, पोस्टमार्टम उपरांत शव को मायके वालों के सुपुर्द कर दिया। गांव नथपुरा में विनीता की मृत्यु से हर आँख नम हैं एवं परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।