पापा मत मारिए..., बेटी गिड़गिड़ा रही थी और बाप ने रेत दिया गला


बेटी गिड़गिड़ाती रही, लेकिन हत्यारे ने एक न सुनी

आसपास के लोगों ने दबी जुबान से बताया कि बड़ी बेटी सुमन छत से भागकर घर आ गई थी, लेकिन सनकी मुन्ना ने उसे भी नहीं छोड़ा। बेटी गिड़गिड़ाती रही। अपनी जान की भीख मांगती रही कि पापा प्लीज मत मारो, छोड़ दो, लेकिन वह नहीं पिघला। घर की खिड़की में लगे पर्दा को फाड़कर घर के अंदर घुसा और दबिया से सुमन की गला रेत डाला।

हाजिर होने के लिए पत्नी बनाती थी दबाव

बताया जाता है कि पत्नी पूजा देवी जब भी मुन्ना घर पर आता था, तो जिद करती थी कि हाजिर हो जाओ। कब तक भागते फिरोगे। बेटियों की शादी करनी है। घर के खर्च ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। माल मवेशी कैसे पाली जाए। पत्नी की बातों से खिन्न होकर मुन्ना बराबर पत्नी से विवाद करता था। मंगलवार के दिन भी पति- पत्नी में विवाद की बात सामने आई थी।

बेटियों के रिश्ते में नाना लगने वाले उमेश यादव का कहना हुआ कि सुमन की शादी की बातचीत चल रही थी। पुलिस से भी आग्रह किया गया था कि एक महीने में सुमन की शादी हो जाएगी, तब मुन्ना हाजिर हो जाएगा। पुलिस ने यह बात मान भी ली थी।

ऐसे में सवाल यह है कि जब एक महीने की मोहलत मिली थी तो ऐसा क्या हुआ कि उसने पूरे परिवार को खत्म कर दिया और खुद भी मर गया। हालांकि, पुलिस ने मोहलत की बात की पुष्टि नहीं की है।

दो दिन पहले दबिया की कराई थी धार

बताया गया कि दो दिन पहले ही मुन्‍ना दबिया पिजा(धार कराना) रहा था। भागलपुर से आई फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत एकत्रित किए। घर में बिखरे खून के  नमूने लिए। खगड़िया के एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम के साथ ही सदर एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में अन्य पहलुओं पर भी गहन जांच की जा रही है।

पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मुन्ना यादव के बेटे आदित्य और बाबू साहेब का रो- रोकर हाल बेहाल था। पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह दोनों भाइयों को अपने वाहन तक लाए। इस दौरान गांव का एक भी व्यक्ति दोनों भाइयों के साथ आने को तैयार नहीं हुए।

पुलिस इंस्पेक्टर घटना के बारे में अधिक कुछ जानकारी के लिए दोनों को खगड़िया लाए हैं। हालत यह है कि गांव लोग शवों के अंतिम संस्कार करने से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।