अखंडनगर में प्रभू देई मेमो. कान्वेंट स्कूल, में शिक्षा जागरूकता, मोस्ट बहुजन जोड़ो, शोषितों की समस्याओं का संज्ञान व समाधन आदि का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन हुआ।
पिछड़ों में जागरूकता और एकता कायम करने के लिए करे जनजागृति
सुल्तानपुर। अखंडनगर में प्रभू देई मेमो. कान्वेंट स्कूल, में शिक्षा जागरूकता, मोस्ट बहुजन जोड़ो, शोषितों की समस्याओं का संज्ञान व समाधन आदि का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम के आयोजक भगवान दास उर्फ साधू यादव व संरक्षक मोस्ट सह संयोजक दशरथ गौतम रहे।
मीटिंग में सर्वसम्मति से मोस्ट प्रमुख वीरेंद्र वर्मा को जिला कार्यकारिणी में पदोन्नति की गई। भगवान दास ऊर्फ साधु यादव को मोस्ट प्रमुख एवं राम जन मौर्य को संयोजक अखण्डनगर नियुक्त किया गया। आनंद यादव, गुल्लू निषाद, चंद्र प्रकाश वर्मा, अजीत यादव ने मोस्ट रक्षक दल में पंजीकरण कराया। इस अवसर पर मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरुजी“ ने कहा कि पिछड़ों में जागरूकता और सामाजिक एकता कायम करने के लिए गांव-गांव चलकर जनजागृति का कार्य और सत्य निष्ठा से सहयोग की भावना व भागीदारी का कदम-कदम पर ईमानदारी से पालन करना होगा। आपसी विश्वास बहाली के लिए अपनों के दुख-दर्द में सहयोग और सुरक्षा की गारंटी देना होगा। जिला पंचायत सदस्य संजय उर्फ गुड्डू यादव ने कहा कि संस्थान द्वारा शोषितों-पीड़ितों व हक वंचितों को न्याय दिलाने के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय है। ऐसे महान कार्यों में सभी सामाजिक चिंतकों को सहयोग करना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार निषाद उर्फ वेदी ने मोस्ट कल्याण संस्थान से जुड़ कर समाज हित उन्नति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। पूर्व जिला पंचायत मुदस्सर खान ने कहा कि मोस्ट रक्षक दल के गठन की शुरुआत एक अच्छी सोच है, हमे समाजिक समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठानी चाहिए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: